पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में बीते 4 दिनों से भर्ती हैं। इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंचे हैं। दरअसल, शुक्रवार (5 सितंबर) को मान की पल्स रेट अचानक कम हो गई जिसके चलते उन्हें इलाज के लिए अस्पताल एड्मिट करवाया गया। सीएम सैनी से पहले दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी हालचाल लेने हॉस्पिटल गए थे। मुलाकात के बाद उन्होंने बताया था कि पंजाब सीएम का स्वास्थ्य अब ठीक है। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें 2-3 दिनों के लिए अस्पताल में भी रहने की सलाह दी है। 
मीटिंग करनी पड़ी स्थगित 
भगवंत मान की अध्यक्षता में शुक्रवार को पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक होनी थी। लेकिन उनका स्वास्थ्य खराब होने की बजह से मीटिंग को स्थगित करना पड़ा। आपको बता दें कि, पंजाब इस वक्त बाढ़ से जूझ रहा है। सभी 23 जिलों में लोग परेशान हैं। घरों तक पानी घुस आया है जिसके चलते लोगों को छतों पर रहने की नौबत आ गई है। राज्य में अब तक 40 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। 
2-3 दिनों से खराब चल रही थी मान की तबीयत आप नेता मनीष सिसोदिया 6 सितंबर को भगवंत मान से मिलने पहुंचे थे। उनका हालचाल लेने के बाद सिसोदिया ने मीडिया से बात भी की थी। उन्होंने बताया था कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पिछले 2-3 दिनों से बिगड़ रही है। कल शाम उनकी पल्स रेट अचानक काफी कम हो जाने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। कल से ही वह डॉक्टरों की देखरेख में हैं। अब वह ठीक हैं। डॉक्टरों की राय है कि उन्हें अगले 2 से 3 दिन अस्पताल में ही रहना होगा। उन्होंने कहा है कि अस्पताल में रहकर वह अधिकारियों से चर्चा करेंगे। -Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).