हरियाणा के कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के श्रद्धालुओं से भरा 22 सीटर मैक्स वाहन पलटने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। हादसा यदवपुर गांव के पास करीब सुबह 4:30 बजे हुआ। मृतकों में तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।
वाहन में सवार सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के रहने वाले थे। वे राजस्थान के गोगामेड़ी और खाटू श्याम मंदिरों के दर्शन कर लौट रहे थे। इसके बाद उनका वृंदावन और बरसाना जाने का कार्यक्रम था। 
चार श्रद्धालुओं की मौके पर मौत
हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।  पुलिस को आशंका है कि चालक को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).