मथुरा। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में संयुक्त पूर्व सैनिक मोर्चा के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों ने शहीद सैनिक स्मारक पर देश के अमर शहीदों एवं राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर्नल पाठक, प्रभारी ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक मथुरा, खेमचन्द्र शर्मा, कोऑर्डिनेटर पूर्व सैनिक संघ उत्तर प्रदेश, कार्यालय के वरिष्ठ मनोज कुलश्रेष्ठ, कैप्टन जवाहर लाल, कैप्टन भंवर सिंह, रामपाल सिंह, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रेम सिंह, हरिओम, आर.आर. शर्मा, प्रेम विजय शर्मा, रघुवीर, सुनील कुमार, दयानन्द, रवीन्द्र पाल, मलखान सिंह, श्याम बाबू सहित अनेक पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम्, अमर शहीदों की जय और राष्ट्रभक्ति के जयघोष करते हुए यात्रा निकाली।

तिरंगा यात्रा योद्धा चौक होते हुए ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक मथुरा पहुंची। यहां वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का उत्साह दिखाई दिया।

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).