भारत में भक्ति गीतों और फिल्मों का एक अलग दर्जा रहा है। भगवान राम से लेकर हनुमान, माता वैष्णोदेवी, भगवान शिव समेत कई देवी देवताओं पर फिल्में बनाकर मेकर्स ने ऑडियंस को एक्शन, रोमांस और ड्रामा से हटकर कहानियां दिखाई हैं। साउथ सिनेमा में तो ये चलन ज्यादा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं एक ऐसी भी भक्ति फिल्म थी जिसने इतना प्रॉफिट किया कि अगले 51 सालों तक उस गद्दी को कोई छू नहीं पाया था। साल 1975 में आई इस फिल्म का नाम था जय संतोषी मां। अब 51 सालों बाद इस फिल्म का रिकॉर्ड टूट गया है, जिस फिल्म में इसका ये रिकॉर्ड तोड़ा है वो है ‘हनुमान अंश’। 
जय संतोषी मां की कमाई
साल 1975 में आई फिल्म जय संतोषी मां को सिर्फ 25 लाख के बजट में बनाया गया था। जब ये फिल्म थिएटर में लगी तो जैसे धमाका हो गया। फिल्म देखने जाने वाली ऑडियंस थिएटर के बाहर चप्पल उतार कर जाया करती थी। उस दौर में सिनेमा हॉल में महिलाओं की संख्या कम थी। लेकिन मां संतोषी की कहानी को देखने के लिए हॉल में महिलाओं की संख्या तेजी से बढ़ गई। ये एक भक्ति फिल्म थी जिसने मेकर्स को मालामाल कर दिया था। उस दौर में 25 के बजट में बनी इस फिल्म ने 5.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। प्रॉफिट के मामले में ये फिल्म 1650% प्रॉफिट में थी। प्रॉफिट के मामले ले ये फिल्म उस साल की सबसे बड़ी फिल्म शोले पर भी भारी पड़ी थी। फिल्म जय संतोषी मां 51 सालों तक सबसे ज्यादा प्रॉफिट वाली फिल्म थी। आज के समय के हिसाब से 25 लाख का बजट 8 से 12 करोड़ के बीच माना जाएगा और लाइफटाइम कलेक्शन 400 करोड़। हनुमान अंश अब भी कमाई कर रही है और प्रतिशत के मामले में इस फिल्म से आगे चल रही है। 
हनुमान अंश की कमाई 
हाल में हनुमान अंश नाम की फिल्म रिलीज हुई है। इस फिल्म को सिर्फ 2 करोड़ के बजट में बनाया गया है। फिल्म की कहानी नीम करोली बाबा पर आधारित है। फिल्म 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई थी। मेकर्स के पास फिल्म को प्रोमोट करने के पैसे नहीं थे तो भंडारा कर के प्रमोशन किया गया। फिल्म ने रिलीज वाले दिन सिर्फ 10 लाख कमाए। अगले दो हफ्ते कमाई के आंकड़ों में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ। लेकिन तीसरे और चौथे हफ्ते में जैसे कोई चमत्कार हो गया हो। फिल्म की कमाई तेजी से बढ़ी। 2 करोड़ वाले बजट की इस फिल्म ने चौथे हफ्ते के रविवार को 12 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली। 
जय संतोषी मां का रिकॉर्ड टूटा
ऐसा कम ही फिल्मों में देखा गया कि कमाई का तरीका थोड़ा अलग हो। पहले दो हफ्ते कुछ खास नहीं और चौथे हफ्ते में कमाई का धमाका। फिल्म ने अब तक 54 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। ये वही फिल्म है जिसे OTT प्लेटफार्म खरीद नहीं रहे थे। हनुमान अंश ने 51 सालों से सबसे ज्यादा प्रॉफिट करने वाली जय संतोषी मां का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म हनुमान अंश 2435% के साथ देश की सबसे ज्यादा प्रॉफिट करने वाली फिल्म बन गई है। 
100 करोड़ छू सकती है फिल्म
ट्रेड एनालिस्ट और सिनेमा बिजनेस पर नजर रखने वालों के मुताबिक हनुमान अंश आने वाले दिनों में लाइफटाइम कलेक्शन 100 करोड़ पार कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये देश की पहली ऐसी फिल्म होगी जो इतना प्रॉफिट कमा पाई। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).