राजस्थान में जोधपुर ज़िले के चौराई गांव में बुधवार सुबह एक ही परिवार के चार सदस्यों के अधजले शव घर से मिले हैं. घटना की जानकारी मिलते ही जोधपुर ग्रामीण एसपी धर्मेंद्र सिंह और कलेक्टर हिमांशु गुप्ता मौके़ पर पहुंचे. पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल से सबूत जुटा रही हैं. इस घटना के बारे में गांव के लोगों को सुबह छह बजे तब पता चला, जब घर से धुआं उठता दिखा.
पुलिस के मुताबिक़ इस मामले में 55 साल के पुनाराम, उनकी पत्नी, बहू और छह महीने की बच्ची की मौत हो गई है.
ओसियां से स्थानीय विधायक दिव्या मदेरणा के अनुसार "घटना की जानकारी सुबह छह बजे स्थानीय पुलिस, प्रशासन और ग्रामीणों से मिली है. कलेक्टर और एसपी से बात हुई है. मैं जयपुर से घटनास्थल के लिए निकल गईं हूं."
विधायक मदेरणा ने कलेक्टर, एसपी और स्थानीय पुलिस चौकी से मिली जानकारी देते हुए बताया, "पुनाराम और उनकी पत्नी घर के बाहर आंगन में और बहू और बच्ची अंदर सो रहे थे. बाहर पूनाराम और उनकी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या की गई और फिर घसीटकर अंदर ले गए. अंदर सो रही बहू और बच्ची की भी पहले हत्या की गई, फिर आग लगा दी गई.''
उन्होंने कहा, "यह दिल दहलाने वाली घटना है. पुलिस जांच कर रही है. हम चाहते हैं कि जल्द ही दोषी गिरफ्तार हों."
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).