प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को प्रयागराज में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल अगर गांधी परिवार में पैदा नहीं हुए होते तो प्रयागराज के लोग उन्हें अपना पार्षद तक नहीं चुनते। यह दुर्भाग्य है वह देश में नेता प्रतिपक्ष हैं। उन्हें क्या बोलना चाहिए क्या नहीं बोलना चाहिए भाषा की मर्यादा का ख्याल नहीं रखते हैं।  अपने घमंड और अहंकार के कारण उन्होंने संसद का समय बर्बाद किया। तमाम नए सांसद चुनकर आए हैं, उन्हें सवाल पूछने का मौका मिलता है, लेकिन राहुल और अखिलेश एंड टीम ने नए सांसदों का अधिकार भी छीन लिया और भाषा की मर्यादा भी तोड़ी। भारत के इतिहास में इतना गैर जिम्मेदार नेता प्रतिपक्ष अभी  तक नहीं हुआ। 
केशव ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में आयोजित विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर विभाजन की त्रासदी को याद करते हुए कहा कि देश के विभाजन के दौरान लाखों लोगों को विस्थापन और हिंसा का दंश झेलना पड़ा। उन्होंने कहा कि विभाजन की पीड़ा और उसके कारणों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना जरूरी है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इन दलों की नीतियों और तुष्टीकरण की राजनीति ने देश को नुकसान पहुंचाया। 
केशव प्रसाद ने कहा कि महान क्रांतिकारियों ने इसलिए बलिदान नहीं दिया था कि देश का विभाग हो। देश के विभाजन का दर्द वही जान सकता है जिसने विभाजन के समय की पीड़ा देखी है। इतिहास के पन्नों में दर्ज है कि लाखों लोगों का कत्ले आम हुआ। उन्हें अपना घर, अपना व्यापार, अपनी खेती, अपने सब कुछ छोड़ करके देश से जाना पड़ा। सपा इतना घटिया स्तर अपनाती है कि जब सरकार में थे तो आतंकवादियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने का कार्य किया। समाजवादी पार्टी 2047 तक सत्ता में आने वाली नहीं है। 
-Legend news

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).