मथुरा। संपूर्ण विश्व युद्ध की दिशा में बढ रहा है। भारत में भी जिहादी आतंकवादी हिन्दुओं की हत्या कर भारत को युद्ध हेतु उद्युक्त कर रहे हैं। श्रीराम, श्रीकृष्ण जैसे अवतारों से लेकर छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप को भी जनता पर हो रहे अन्याय नष्ट करने के लिए युद्ध करना पड़ा। उस कार्य में उन्हें गुरुपरंपरा का भी मार्गदर्शन मिला। इससे स्पष्ट होता है कि राष्ट्र की रक्षा के लिए भी गुरु-शिष्य परंपरा आवश्यक है। इसलिए राष्ट्रप्रेम बढानेवाली गुरु पूर्णिमा मनाने के उद्देश्य से गुरुवार, 10 जुलाई 2025 को हिंदू जनजागृति समिति की ओर से गुरुपूर्णिमा महोत्सवों का आयोजन किया गया है ।

 इस वर्ष यह महोत्सव देशभर में 45 स्थानों पर तथा दिल्ली एन. सी. आर. व मथुरा में 4 स्थानों पर गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया है।  

गुरु की कृपा प्राप्त करने के लिए हमें गुरु के धर्म स्थापना के यानी हिंदू राष्ट्र स्थापना के कार्य को अपनाना चाहिए। इसके बारे में विस्तृत विवेचना हो, इसके लिए हिंदू जनजागृति समिति की ओर से निम्नलिखित स्थानों पर गुरु पूर्णिमा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।


दिल्ली -  श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, कालका जी मेन रोड, ब्लॉक - ई, नई दिल्ली
समय : शाम 05:30 से 07:30 बजे

नोएडा - श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, सेक्टर - 56, नोएडा, उत्तर प्रदेश
समय : शाम 05:30 से 07:30 बजे

फरीदाबाद - शिव शक्ति मंदिर, सेक्टर 28, फरीदाबाद
समय : शाम 05:00 से 07:00 बजे

मथुरा - नेशनल चैम्बर (सरस्वती कुंड), मसानी बायपास लिंक रोड, मथुरा, उत्तर प्रदेश
समय : शाम 05:30 से 07:30 बजे

इस महोत्सव में श्री व्यास पूजन एवं प.पू. भक्तराज महाराज जी की प्रतिमा का पूजन, संत संदेश, लघु फिल्म, स्वरक्षा का प्रदर्शन और सामूहिक रामनाम जप होगा। विविध मान्यवरों के विचार तथा‘राष्ट्र और धर्मरक्षा हेतु साधना एवं युद्धकालीन कर्तव्य’इस विषय पर मान्यवर वक्ताओं का विशेष मार्गदर्शन भी होगा। यहां पर आध्यात्मिक, राष्ट्र व धर्म विषयक ग्रंथों की प्रदर्शनी और फ्लेक्स फलक प्रदर्शन भी लगाई जाएगी। अतः सभी राष्ट्र एवं धर्मप्रेमी इस अमूल्य अवसर का सपरिवार लाभ लें, ऐसा आवाहन हिंदू जनजागृति समिति की ओर से किया गया है ।

‘ऑनलाइन गुरुपूर्णिमा महोत्सव’: देश-विदेश के श्रद्धालुओं को भी गुरुपूर्णिमा का लाभ मिल सके, इसलिए हिंदू जनजागृति समिति की ओर से अंग्रेज़ी, कन्नड़, तेलुगु और बंगाली भाषाओं में ऑनलाइन गुरुपूर्णिमा महोत्सव आयोजित किया गया है । अंग्रेज़ी भाषा में महोत्सव 10 जुलाई को रात 8.00 बजे youtube.com/@hindujagruti इस यूट्यूब लिंक पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। 

- Legend News


 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).