रिपोर्ट : LegendNews
अमेरिका के न्यूजर्सी में गुजराती युवक ने किया नाना-नानी और मामा का कत्ल
अमेरिका में न्यूजर्सी में रिश्तों को कलंकित करने वाली बड़ी घटना सामने आई है। नाना-नानी ने अपनी बेटी के बेटे को अमेरिका में पढ़ाई के करने के लिए बुलाया। उसे ने सोते नाना-नानी के साथ मामा की गोली मार कर हत्या कर दी। न्यूजर्सी में ट्रिपल मर्डर से गुजरात की सूचना जब गुजरात के आणंद आई तो मातम फैल गया। गुजरात पुलिस में इंस्पेक्टर की नौकरी के बाद यह गुजराती परिवार पहले आणंद और बाद में अमेरिका शिफ्ट हो गया था। बेटी के लड़के की अच्छी शिक्षा के उन्होंने डेढ़ साल पहले उसे अमेरिका बुला लिया था। परिवार उसे अपने साथ में ही रख रहा था।
दंपति के बाद घायल बेटे की मौत
न्यूजर्सी पुलिस को 27 नवंबर की सुबह 9 बजे के आसपास गोलीबारी की सूचना मिली। जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तब तक दिलीप ब्रह्मभट और उनकी पत्नी बिंदू ब्रह्मभट की मौत हो चुकी थी जबकि उनके बेटे यश ब्रह्मभट की हालत गंभीर थी। यश को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज मिलने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इस हत्या में पुलिस ने ब्रह्मभट्ट परिवार के साथ रहने वाले ओम ब्रह्मभट्ट को आरोपी बनाया है। हत्या के पीछे का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच न्यूजर्सी की साउथ प्लेनफील्ड पुलिस कर रही है। मृतक परिवार कोपोला ड्राइव पर एक अपार्टमेंट में रहता था। घटना में मारे गए दिलीप ब्रह्मभट्ट एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी थे और उन्होंने बिलिमोरा में सब इंस्पेक्टर के रूप में भी काम किया था। सेवानिवृत्ति के बाद वह आणंद में बस गए थे। इसके बाद यूएस चले गए थे।
वारदात के बाद खुद किया पुलिस को फोन
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हत्या के आरोपी ओम ब्रह्मभट्ट ने ही पुलिस को फोन किया था। पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर उसने अपना गुनाह कबूल किया। ओम ब्रह्मभट सिर्फ 23 साल का है। तीन लोगों की हत्या करने के बाद उसने भागने की कोशिश भी नहीं की और वह घर पर बैठकर पुलिस का इंतजार कर रहा था। यह भी पता चल रहा है कि मृतकों पर सोते समय गोली चलाई गई है। ब्रह्मभट्ट परिवार के पड़ोस में रहने वाले लोगों के मुताबिक, ओम कुछ दिन पहले ही उनके साथ रहने आया था और फिलहाल अमेरिका में पढ़ाई कर रहा है।
ऑनलाइन खरीदा था हथियार
पुलिस जांच में यह भी पता चला कि ओम ब्रह्मभट्ट ने अपराध में इस्तेमाल हथियार ऑनलाइन खरीदा था। जब आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया तो भी उसके चेहरे पर अपने किए पर कोई पछतावा नहीं दिखा। पुलसि ने आरोपी ओम ब्रह्मभट्ट को मिडलसेक्स काउंटी जेल में रखा जा रहा है। दिलीप ब्रह्मभट्ट सेवानिवृत्त डीएसपी किरीट ब्रह्मभट्ट के भाई थे। जांच में सामने आया है कि दिलीप ब्रह्मभट्ट ने ओम को पढ़ाई के लिए अमेरिका बुलाया था।
Compiled: Legend News

Recent Comments