हाई स्कोरिंग क्वॉलिफायर-2 में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 62 रन से हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया। मौजूदा चैंपियन टीम रविवार को अपने खिताब की रक्षा के लिए चेन्नई सुपर किंग्स से खेलेगी। टाइटंस के होमग्राउंड पर शुभमन गिल की सीजन की तीसरी सेंचुरी के बूते मुंबई को 234 का टारगेट दिया था। मुंबई की बल्लेबाजी अपने नाम के अनुरुप खेल नहीं दिखा पाई और 171 रनों पर ऑलआउट हो गई। 
मुंबई इंडियंस पर गुजरात टाइटंस की जीत के बाद मोहित शर्मा का सेलिब्रेशन काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हर विकेट के बाद मोहित आसमान को देखकर हाथ जोड़ ले रहे थे। मुंबई इंडियंस का आखिरी विकेट भी मोहित शर्मा को ही मिला। टीम को जीत मिलने के बाद हार्दिक पंड्या ने भी मोहित के सेलिब्रेशन को कॉपी किया। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में भी उन्होंने ऐसा किया था। धोनी का विकेट लेकर के बाद मोहित ने हाथ जोड़ा था। 
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).