रिपोर्ट : LegendNews
संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की कलश यात्रा का भव्य स्वागत
मथुरा। आज बलदेव विधानसभा क्षेत्र के राया, अकोस एवं दीनदयाल मंडल में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की जयंती के अवसर पर कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा एवं दीप प्रज्वलन कर भव्य स्वागत किया गया।
तीनों मंडलों में निकली कलश यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी के जयकारों के साथ स्वागत किया एवं जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई।
इस अवसर पर _बलदेव विधानसभा के विधायक पूरन प्रकाश राया नगर पंचायत के चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल जिला मंत्री एवं राया मण्डल प्रभारी सुरेश तरकर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सहसंयोजक एवं जिला मंत्री भानू प्रताप जिला पूर्व उपाध्यक्ष जयपाल सिंह ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, वीरपाल सिंह, राया मण्डल अध्यक्ष रामकुमार उपाध्याय , अकोस मण्डल अध्यक्ष ,लाखेद्र सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दीनदयाल मंडल से प्रमुख रूप से श्याम चतुर्वेदी मीडिया प्रभारी एवं मण्डल प्रभारी, पारस ठाकुर मण्डल अध्यक्ष, अजय परखम जिला मंत्री, राजदर्शन पचौरी पूर्व मण्डल अध्यक्ष, संजय तरकर जिला सह कार्यालय मंत्री, भोला चौधरी, रविन्द्र चौधरी, दिनेश चौहान, रामनरेश उपाध्याय मण्डल उपाध्यक्ष, हरिशंकर दीक्षित, परमानन्द अग्रवाल मण्डल महामंत्री, राहुल पाठक मण्डल मंत्री, अनिल रावत, महेश सिकरवार एवं प्रमोद भरंगर सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी महाराज ने पूरे जीवन मानवता, समानता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। "मन चंगा तो कठौती में गंगा" उनका अमर संदेश है। आज हम सबको उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में भेदभाव मिटाकर एकजुटता के साथ देश और समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए। भाजपा सरकार संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रविदास जयंती कार्यक्रम के विधानसभा प्रभारी आकाश चौधरी ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी महाराज ने "मन चंगा तो कठौती में गंगा" का संदेश देकर समाज को समानता, भाईचारे और स्वाभिमान का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में तीनों मंडलों के कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- Legend News

Recent Comments