रिपोर्ट : LegendNews
मथुरा में होमगार्ड्स की भव्य तिरंगा रैली, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने दिखाई हरी झंडी
मथुरा। होमगार्ड्स विभाग द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, जिला कमाण्डेंट होमगार्ड्स डॉ0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह सहित होमगार्ड्स विभाग के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
तिरंगा रैली का शुभारंभ जिलाधिकारी कार्यालय से डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने किया। रैली जिलाधिकारी कार्यालय से टैंक चौराहा, टैंक चौराहा से जिला कमाण्डेंट होमगार्ड्स कार्यालय पहुंची।
उक्त रैली का समापन जिला कमाण्डेंट होमगार्ड्स कार्यालय में हुआ।
- Legend News

Recent Comments