रिपोर्ट : LegendNews
सरकारी बीमा कंपनी NICL में ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी, एक लाख तक सैलरी
नई दिल्ली। सरकारी बीमा कंपनी नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने 500 असिस्टेंट (क्लास-III) पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 18 जुलाई 2026 से 7 अगस्त 2026 तक चलेगी। चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और क्षेत्रीय भाषा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
उम्मीदवार केवल एक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी जिस राज्य के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें वहां की क्षेत्रीय भाषा पढ़नी, लिखनी और बोलनी आनी चाहिए।
कार्यक्रम तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू 18 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2026
प्रारंभिक परीक्षा (फेज-I) 27 अगस्त 2026
मुख्य परीक्षा (फेज-II) 30 अक्तूबर 2026
किस राज्य में कितनी वैकेंसी हैं?
इस भर्ती अभियान के तहत 500 असिस्टेंट पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
कुछ प्रमुख राज्यों में रिक्तियां इस प्रकार हैं:
राज्य पद
महाराष्ट्र 57
तमिलनाडु 49
पश्चिम बंगाल 46
राजस्थान 36
गुजरात 34
कर्नाटक 30
उत्तर प्रदेश 24
उत्तराखंड 08
दिल्ली 20
बिहार 12
मध्य प्रदेश 18
इसके अलावा अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी रिक्तियां जारी की गई हैं। आरक्षण सरकारी नियमों के अनुसार SC, ST, OBC, EWS, PwBD और भूतपूर्व सैनिकों को मिलेगा।
एनआईसीएल असिस्टेंट को कितनी सैलरी मिलती है?
चयनित उम्मीदवारों को 36,290 रुपये से 1,00,865 रुपये प्रतिमाह के वेतनमान में नियुक्त किया जाएगा। शुरुआती चरण में महानगरों में कुल मासिक वेतन और भत्ते मिलाकर लगभग 53,000 रुपये तक मिलेगा। इसके अलावा मेडिकल सुविधा, लीव ट्रैवल सब्सिडी और अन्य कर्मचारी कल्याण योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा।
शुरुआती सैलरी कुल मिलाकर 53,000 रुपये प्रतिमाह होगी।
सर्विस के दौरान सैलरी बढ़ते हुए अधिकतम 1,00,865 रुपये प्रतिमाह तक पहुंचेगा
- Legend News

Recent Comments