रिपोर्ट : LegendNews
Google Maps में अब हिंदी सपोर्ट, लाइव बस-मेट्रो-ट्रेन अपडेट और पुरानी चैट वाला फीचर
Google ने Ask Maps में कई नए फीचर्स जोड़े हैं. कंपनी का कहना है कि यह Google Maps में पिछले 10 साल से ज्यादा समय में किए गए बड़े अपडेट्स में से एक है. Ask Maps को पहली बार मार्च में Gemini की मदद से शुरू किया गया था. अब यह फीचर पहले से ज्यादा काम का हो गया है.
अब हिंदी में कर सकेंगे सवाल
Ask Maps में अब हिंदी भाषा का सपोर्ट भी मिल गया है.यानी यूजर्स अंग्रेजी की जगह हिंदी में सामान्य तरीके से सवाल पूछ सकते हैं. इसके जरिए किसी जगह की जानकारी, रास्ता, घूमने की जगह या दूसरी सिफारिशें हिंदी में हासिल की जा सकती हैं.
Gmail से मिलेगी ज्यादा पर्सनल जानकारी
Google ने Ask Maps में Personal Intelligence फीचर भी जोड़ा है. इसके लिए यूजर अपने Gmail अकाउंट को Maps से जोड़ सकता है. इसके बाद Maps होटल बुकिंग, फ्लाइट की जानकारी और रेस्टोरेंट रिजर्वेशन जैसी चीजों के आधार पर बेहतर सुझाव दे सकता है.
उदाहरण के लिए, अगर आपकी फ्लाइट कुछ घंटों बाद है तो Ask Maps आपको आसपास घूमने की जगह बता सकता है. इसी तरह, किसी होटल की बुकिंग होने पर उसके आसपास घूमने या खाने की जगहों का सुझाव दिया जा सकता है.ध्यान रखें कि Gmail कनेक्शन डिफॉल्ट रूप से बंद रहता है. इसे इस्तेमाल करने के लिए यूजर को खुद इसे ऑन करना होगा.
अब पुरानी बातचीत भी याद रखेगा Ask Maps
Google ने Ask Maps में Conversation Memory फीचर भी जोड़ा है. अगर आपकी हिस्ट्री सेटिंग ऑन है, तो यह फीचर पिछली बातचीत को याद रख सकता है.इसका फायदा यह होगा कि अगर आपने पहले किसी ट्रिप की प्लानिंग की थी, तो आपको पूरी बात दोबारा बताने की जरूरत नहीं होगी। आप पहले दिए गए सुझावों या घूमने की जगहों के बारे में फिर से पूछ सकते हैं.
भारत में मिलेगा लाइव बस, मेट्रो और ट्रेन अपडेट
भारत के यूजर्स के लिए सबसे खास अपडेट लाइव पब्लिक ट्रांजिट जानकारी है. अब Ask Maps में बस, मेट्रो और ट्रेन से जुड़ी रियल-टाइम जानकारी देखी जा सकेगी.इसमें लाइव शेड्यूल, देरी, रूट में बदलाव और कनेक्टिंग ट्रांसपोर्ट जैसी जानकारी शामिल होगी. इससे लोगों को सफर की बेहतर प्लानिंग करने में मदद मिलेगी और हर जानकारी के लिए अलग-अलग बार सर्च करने की जरूरत कम होगी.
कुछ फीचर्स अभी सिर्फ अमेरिका में
Google के अनुसार, लाइव ट्रांजिट, Personal Intelligence और Conversation Memory उन सभी जगहों पर रोलआउट किए जा रहे हैं जहां Ask Maps उपलब्ध है. इसमें भारत भी शामिल है.हालांकि, खाना ऑर्डर करने, होटल खोजने और इवेंट सुझाने जैसे कुछ नए AI फीचर्स फिलहाल अमेरिका तक सीमित हैं.
- Legend News

Recent Comments