गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को अगले तीन साल में अपनी कंपनी से भारी-भरकम ‘वेतन’ मिलने वाला है। इतना कि जानकर आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे। फाइनेंशियल टाइम्‍स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अल्‍फाबेट के मालिकाना हक वाली गूगल ने सुंदर पिचाई का कुल संभावित मुआवजा यानी कम्‍पनसेशन अगले तीन साल के लिए बढ़ाकर 692 मिलियन डॉलर कर दिया है जो करीब 6300 करोड़ रुपये बैठता है। हालांकि इस ‘वेतन’ को पाने के लिए पिचाई को अपने लक्ष्‍य पूरे करने होंगे।
सुंदर पिचाई का सैलरी ब्रेकअप
रिपोर्ट के अनुसार (REF.), पे पैकेज बढ़ने के बाद सुंदर पि‍चाई दुनियाभर में सबसे ज्‍यादा वेतन पाने वाले अधिकारियों में से एक बन गए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, पे पैकेज का बड़ा हिस्‍सा यानी 126 मिलियन डॉलर मूल्य की परफॉर्मेंस स्टॉक यूनिट्स (PSUs) से आता है, जिसे दो किस्तों में बांटा गया है।
बताया गया है कि ये स्टॉक्स अल्फाबेट के शेयरधारकों को मिलने वाले रिटर्न और S&P 100 इंडेक्स पर निर्भर करते हैं। अगर पिचाई अपने टार्गेट्स को पूरा करते हैं तो कुल रकम 252 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। अगर बेंचमार्क पूरे नहीं हुए तो रकम जीरो भी हो सकती है।
पिचाई के फ‍िक्‍स्‍ड स्‍टॉक और वेतन में हर महीने मिलने वाले 84 मिलियन डॉलर के 'रेस्ट्रिक्टेड स्टॉक्स' शामिल हैं। इसके अलावा, उनका सालाना वेतन 2 मिलियन डॉलर होगा। 
'ऑटोनॉमस वेंचर्स' (Waymo और Wing) इंसेंटिव
रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल ने पहली बार पिचाई के लिए 350 मिलियन डॉलर के नए स्टॉक इंसेंटिव्स का ऐलान किया है। ये कंपनी के ऑटोनॉमस प्रोजेक्ट्स की ग्रोथ से जुड़े हैं। 
पिचाई को 130 मिलियन डॉलर के Waymo स्टॉक्स मिलेंगे।
उन्हें 45 मिलियन डॉलर के Wing शेयर्स भी दिए जाएंगे।
पिचाई की लीडरश‍िप में आगे बढ़ रही गूगल
सुंदर पिचाई की लीडरशिप में गूगल लगातार आगे बढ़ रही है। वह साल 2015 में गूगल के सीईओ बनाए गए थे। तब गूगल का मार्केट कैपिटलाइजेशन 7 गुना तक बढ़ गया है। वह 535 बिल‍ियन डॉलर से बढ़कर 3.6 ट्र‍िलियन डॉलर हो गया है। सुंदर पिचाई की उम्र 53 साल है। उनका जन्‍म भारत में हुआ था। पिचाई ने साल 2004 में गूगल जॉइन किया था। उन्‍होंने क्रोम के डेवलपमेंट और एंड्रॅयड ओएस को लीड करने के लिए जाना जाता है। पिचाई की लीडरशि‍प में गूगल अब एआई के क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).