नई दिल्ली। धनतेरस से पहले सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. MCX पर 5 नवंबर को गोल्ड रेट 2266 रुपये चढ़कर 145500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. चांदी 3035 रुपये उछलकर 190770 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है. इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमत और चांदी की कीमतें चढ़ गई हैं. सोने का भाव कॉमैक्स पर 1.86 फीसदी चढ़कर 4147 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है. चांदी भी 1.77 फीसदी उछलकर 53 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है.

अगर आप आज सोने-चांदी की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं तो उससे पहले ये जान लें कि आपके शहर में अभी सोने और चांदी की कीमत कितनी है.
22 कैरेट सोने की अंगूठी का भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,42,960 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,31,060 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. 

वहीं, मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,810 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,30,910 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,920 रुपये और 22 कैरेट की कीमत 1,31,010 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 

पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,42,810 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,30,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. 22 कैरेट सोने की अंगूठी खरीदने वालों के लिए दिल्ली में 10 ग्राम सोने का भाव 1,31,060 रुपये है, जबकि मुंबई, कोलकाता, पुणे और बेंगलुरु में यह 1,30,910 रुपये है. अंगूठी की असली कीमत उसके वजन, मेकिंग चार्ज और टैक्स के हिसाब से अलग होगी.

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).