रिपोर्ट : LegendNews
Gmail का नया AI फीचर Help Me Write से मिनटों में तैयार होगा ईमेल, जानिए कैसे
नई दिल्ली। अगर आप ईमेल लिखने में समय बर्बाद करते हैं, तो Gmail का नया ‘Help Me Write’ फीचर आपके लिए गेमचेंजर है. जेमिनी AI की ताकत से यह फीचर न सिर्फ नया ईमेल लिखता है, बल्कि पुराने मेल को भी प्रोफेशनल और साफ भाषा में बदल देता है. जानिए इसे इस्तेमाल करने का आसान तरीका, साथ ही फीचर कब से और किसे मिलेगा.
ईमेल के रूप में जीमेल आज लगभग हर व्यक्ति की रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है. दफ्तर का काम हो, बैंक से जुड़ी जानकारी हो या किसी जरूरी बातचीत का रिकॉर्ड, सब कुछ जीमेल पर ही निर्भर है. अब गूगल ने इस 22 साल पुरानी सर्विस को पूरी तरह नए दौर में ले जाने की तैयारी कर ली है. कंपनी ने जीमेल में जेमिनी AI की एंट्री कराई है, जिससे इनबॉक्स अब सिर्फ मेल देखने की जगह नहीं रहेगा, बल्कि एक समझदार डिजिटल असिस्टेंट की तरह काम करेगा.
Gemini AI से कैसे बदलेगा Gmail का इनबॉक्स
गूगल के ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, जेमिनी AI को सीधे जीमेल के इनबॉक्स से जोड़ा जा रहा है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि लंबे और जटिल ईमेल पढ़ने की जरूरत कम हो जाएगी. AI किसी भी मेल या पूरे थ्रेड का सार खुद तैयार करके दिखा देगा. इतना ही नहीं, मेल का जवाब लिखने या नया ईमेल तैयार करने में भी जेमिनी यूजर की मदद करेगा.
इनबॉक्स से सीधे सवाल पूछने की सुविधा
अब तक पुराने ईमेल ढूंढने के लिए यूजर्स को मैन्युअली सर्च करना पड़ता था, जिसमें काफी समय लगता था. नए AI ओवरव्यू फीचर के साथ यह काम बेहद आसान हो जाएगा. यूजर सीधे इनबॉक्स में सवाल पूछ सकेंगे, जैसे किसी पुराने मेल में क्या जानकारी थी या किसी खास व्यक्ति ने कब ईमेल भेजा था. AI मिनटों में उस मेल से जुड़ी सभी जरूरी बातें सामने रख देगा.
AI ओवरव्यू से क्या फायदा
अगर किसी ईमेल थ्रेड में 50-60 रिप्लाई हैं, तो उन्हें पूरा पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी. AI पूरे थ्रेड का सार बता देगा. इससे समय बचेगा और जरूरी जानकारी तुरंत समझ आ जाएगी. खासतौर पर प्रोफेशनल यूजर्स के लिए यह फीचर काफी काम का साबित होगा.
- Legend News

Recent Comments