पाकिस्तान सरकार ने ईरान के हालात को देखते हुए अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइज़री जारी की है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है, जब तक ईरान के हालात में सुधार नहीं हो जाता पाकिस्तान के लोगों को सुरक्षा के लिहाज से वहाँ की सभी ग़ैरज़रूरी यात्रा टालने की सलाह दी जाती है.
इसमें कहा गया है, पाकिस्तान के जो लोग इस वक़्त ईरान में हैं वो पूरी सावधानी बरतें, चौकन्ना रहें, ग़ैरज़रूरी यात्रा न करें और लगातार पाकिस्तानी मिशन के संपर्क में रहें.
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के नागरिकों के लिए फ़ोन नंबर भी जारी किए हैं.
ईरान में बीते 13 दिनों से लगातार सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं. इन प्रदर्शनों की वजह से पूरे देश में इंटरनेट सेवा प्रभावित हुई है. प्रदर्शन के दौरान कई इमारतों में आग लगा दी गई है.
इन प्रदर्शनों में ईरान के इस्लामिक रिपब्लिक को ख़त्म करने की मांग उठ रही है.
मानवाधिकार समूहों के अनुसार इन प्रदर्शनों में हुई हिंसा में कम से कम 48 प्रदर्शनकारी और 14 सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं. 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).