टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर कम ही मुस्कुराते हुए नजर आते हैं। वह अपने गंभीर स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, गंभीर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर खुद को ट्रोल कर दिया। उन्होंने खुद पर बने दिलचस्प मीम्स शेयर किए हैं। मीम्स में उनकी हंसने वाली फोटो का इस्तेमाल किया गया है। भारतीय क्रिकेट फैंस को लगा कि शायद गंभीर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। गंभीर ने यह पोस्ट जिम्बाब्वे सीरीज के बाद फैंस के साथ साझा की। जिम्बाब्वे में वीवीएस लक्ष्मण भारत के कार्यवाहक कोच थे, जहां श्रेयस ब्रिगेड ने 3-0 से टी20 सीरीज से जीती। जिम्बाब्वे दौरे से पहले भारत को इंग्लैंड और आयरलैंड में सीमित ओवर सीरीज में हार का मुंह देखना पड़ा था। 
क्या भारतीय क्रिकेट का दुर्लभ पल देख रहे 
गंभीर ने इंस्टाग्राम पर मीम्स शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ''जब देश का सबसे गंभीर इंसान मुस्कुरा दे।'' उन्होंने साथ ही हंसने वाली इमोजी लगाई। इस पोस्ट में गंभीर की मुस्कुराते हुए एक फोटो है और कई मीम्स हैं। एक मीम में तो गंभीर मदद मांगने वाले लोगों के मैसेज का जवाब भी बिना किसी झिझक के दे रहे थे। दूसरे में लिखा था कि क्या हम भारतीय क्रिकेट का दुर्लभ पल देख रहे हैं? तीसरे मीम में लिखा है 'बेबी एक काम था' जिसपर मुस्कुराता हुए चेहरे के साथ रिप्लाई है, 'हुकुम करे मैडम जी'। 
मैंने पहले गौतम गंभीर के अकाउंट को… 
वहीं, एक यूजर ने कमेंट किया, ''लगता है कि अकाउंट हो गया।'' दूसरे ने कहा, ''गलती से भाभी जी ने तो पोस्ट नहीं कर दिया।'' तीसरे ने लिखा, ''लगता है किसी ने गौतम गंभीर का पासवर्ड हैक कर लिया है।'' अन्य ने हंसने वाली इमोजी के साथ कमेंट किया, ''मैंने वाकई पहले इस अकाउंट को चेक किया। मुझे एक बार को लगा कि यह फेक अकाउंट तो नहीं है।'' कमेंट्स में कुछ लोगों ने यह भी कहा कि क्या यह किसी स्पॉन्सर्ड कैंपेन से पहले की पोस्ट है। क्रिकेटर और मशहूर हस्तियां अक्सर एडवर्टाइजमेंट के लिए ध्यान आकर्षित करने के लिए दिलचस्प पोस्ट करते हैं। 
गौरतलब है कि सीमित ओवर सीरीज के बाद भारत का फोकस अब टेस्ट पर होगा। भारत को 15 अगस्त से श्रीलंका में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। पहला टेस्ट गॉल स्टेडियम में और दूसरा कोलंबो में होगा। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। बीसीसीआई ने मंगलवार को श्रीलंका सीरीज के लिए भारत का टेस्ट स्क्वॉड घोषित कर दिया। वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के कारण उनकी 33 वर्षीय सारांश जैन को टीम में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और बल्लेबाज साई सुदर्शन को फिटनेस के आधार पर टीम में शामिल किया गया है।
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).