रिपोर्ट : LegendNews
अजीत अगरकर के लिए इमोशनल हुए गौतम गंभीर: कहा, इतिहास आपको याद रखेगा
टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर अब चीफ सेलेक्टर नहीं रहे. अगरकर के लिए टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने उनके योगदान को लेकर एक भावुक पोस्ट किया है. गौतम गंभीर ने अजीत अगरकर के लिए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट लिखा. उन्होंने बताया कि चीफ सेलेक्टर के तौर पर अजीत अगरकर ने कितना शानदार काम किया है, ये सब जानते हैं. इतिहास उन्हें याद रखेगा. गौतम गंभीर ने लिखा, ‘ प्रिय अजीत भाई, आपके साथ काम करना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है. आईसीसी की वो तीनों ट्रॉफियां आपके मजबूत विश्वास की गवाह हैं जिसमें सबसे ऊपर टीम है. मुझे कहना होगा कि इतिहास आपको हमेशा अच्छे के लिए याद करेगा. हर चीज के लिए धन्यवाद. आपकी भविष्य की कोशिशों के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं.’
अजीत अगरकर के कार्यकाल में क्या-क्या जीता भारत?
अजीत अगरकर साल 2023 में चीफ सेलेक्टर बने थे और उनके कार्यकाल की शुरुआत में ही टीम इंडिया एशियन गेम्स में गोल्ड जीती. इसके बाद एशिया कप 2023 भी टीम इंडिया जीती. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप भारत नहीं जीता लेकिन टीम फाइनल तक पहुंची. वहीं साल 2024 में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप जीता. इसके बाद भारतीय टीम 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती. बड़ी बात ये है कि साल 2026 में टीम इंडिया ने अपना टी20 खिताब डिफेंड भी किया.
अजीत अगरकर ने ये बड़े फैसले भी लिए
अजीत अगरकर ने अपने कार्यकाल में कुछ बड़े फैसले भी लिए. उन्होंने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया. टी20 वर्ल्ड कप से पहले सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाना भी उनका फैसला था. इसके बाद सूर्यकुमार यादव से टी20 कप्तानी लेकर श्रेयस अय्यर को ये जिम्मेदारी देना भी अजीत अगरकर का फैसला था. विराट और रोहित शर्मा का टेस्ट रिटायरमेंट भी उनके ही कार्यकाल में हुआ.

Recent Comments