जैत। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देशरत्न लालबहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर ग्राम पंचायत जैत के सभागार में रिफॉर्म उत्सव मनाया गया। जिसमें राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संदर्भ में ग्रामीणों को जागरूक किया और कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित हुए। 

गांधी-शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान,  वीबी जी राम जी, एनआरएलएम स्वयं सहायता समूह, महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, जल संचय जन भागीदारी, गरीब कल्याण अन्न योजना, कृषि सिंचाई योजना, आवास विहीन लोगों के लिए आवास योजना आदि विभिन्न योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया तो वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण सहित कई जनकल्याणकारी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुए।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रशासक श्रीमती ममता देवी, ग्राम पंचायत अधिकारी विशन सिंह, राजस्व लेखपाल चंद्रवीर सिंह, विलेज कॉर्डिनेटर (ग्रामीण पर्यटन) चंद्र प्रकाश बृजवासी, पंचायत सहायक मोनिका कुमारी, रामकुमार सिंह राजावत, तेजपाल सिंह, मनीष चतुर्वेदी, नौहबत गोला, अलका राठौर, ममता चतुर्वेदी, माया देवी, कमलेश सागर, आशा, आंगनवाडी तथा जल शक्ति मंत्रालय से आई टीम के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

पराली जलाने पर लगेगा तीस हजार का जुर्माना 

रिफॉर्म उत्सव में राजस्व लेखपाल चंद्रवीरसिंह ने फसल अवशेषों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि फसल अवशेष जलाने पर तीस हजार रुपए का जुर्माना निर्धारित है। पराली जलाने से  मित्र कीट नष्ट हो जाते हैं और खेत की उर्वरा शक्ति का क्षरण होता है, इसीलिए खेतों में पराली नहीं जलाएं। सेटेलाइट सिस्टम के माध्यम से प्रत्येक खेत की निगरानी की जा रही है।

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).