रिपोर्ट : LegendNews
पत्नी ब्रिजिट मैक्रों के साथ देर रात मुंबई पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रथम महिला ब्रिजिट मैक्रों भारत के अपने तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार देर रात मुंबई पहुंचे. आज उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात होगी।
SEE VIDEO HERE:
French President Emmanuel Macron spotted jogging at Mumbai's iconic Marine Drive.
but 2 rs Bangladesh Cricketers had security issues
Few days ago, Archer & Dawson were chilling at Marine Drive.
This is the kind of security foreign celebs feel in India
@EmmanuelMacron
#Mumbai #AISummit
मैक्रों 17 से 19 फ़रवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं. यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही है।
मुंबई में प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय शिखर बैठक भी करेंगे. बाद में, वे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना होंगे, जिसकी मेज़बानी भारत कर रहा है। यह राष्ट्रपति मैक्रों की भारत की चौथी यात्रा है और मुंबई की उनकी पहली यात्रा है।
यह दौरा पिछले सप्ताह भारत सरकार के उस बयान के बाद हो रहा है जिसमें कहा गया था कि भारत रफ़ाल लड़ाकू विमानों का एक बड़ा ऑर्डर देने की योजना बना रहा है।
बीते जनवरी में भारत और यूरोपीय संघ के बीच एक महत्वपूर्ण मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर भी हुए थे।
पीएम मोदी बोले, स्वागत है मेरे खास दोस्त
भारत और फ्रांस के रिश्ते एक बार फिर वैश्विक सुर्खियों में हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के भारत दौरे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेहद आत्मीय और दोस्ताना अंदाज़ में उनका स्वागत किया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मैक्रों की पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा- भारत में आपका स्वागत है! भारत आपके आने और हमारे आपसी रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का इंतजार कर रहा है। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारी बातचीत से अलग-अलग सेक्टर में सहयोग और मजबूत होगा और दुनिया भर में तरक्की में मदद मिलेगी। मुंबई में और बाद में दिल्ली में मिलते हैं, मेरे प्यारे दोस्त इमैनुएल मैक्रों।
मैक्रों ने भी अपने संदेश में भारत यात्रा को खास बताते हुए कहा कि वह तीन दिन के दौरे पर मुंबई से नई दिल्ली तक रहेंगे और इस दौरान दोनों देश अपनी स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और मजबूत बनाएंगे। उन्होंने लिखा- भारत के रास्ते में! हमारी स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और आगे ले जाने के लिए मुंबई से नई दिल्ली तक तीन दिन। हम साथ मिलकर अपने सहयोग को और भी आगे बढ़ाएंगे।
-Legend News

Recent Comments