CBI ने फ्रीलांस जर्नलिस्‍ट विवेक रघुवंशी और नौसेना के पूर्व कमांडर आशीष पाठक को गिरफ़्तार किया है. ये गिरफ़्तारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील जानकारियां जुटाने और दूसरे देशों की ख़ुफ़िया एजेंसियों के साथ इसे साझा करने के आरोप में हुई है. 
विवेक रघुवंशी पर आरोप है कि उन्होंने रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी को विदेशी ख़ुफ़िया एजेंसी के साथ साझा किया. समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से विवेक रघुवंशी की गिरफ़्तारी की जानकारी दी है. इस मामले में सीबीआई ने मंगलवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और जयपुर में 12 जगहों पर छापेमारी की.
सूत्रों के हवाले से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार शुरुआत में दिल्ली पुलिस ने रघुवंशी के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की और इसके बाद जाँच सीबीआई को सौंप दी गई.
सीबीआई ने रघुवंशी और उनके सहयोगियों के ख़िलाफ़ गोपनीयता कानून के तहत एफ़आईआर दर्ज की. ये छापेमारी और सबूत इकट्ठे होने के बाद रघुवंशी को मंगलवार गिरफ़्तार किया गया. उनके सहयोगी को भी हिरासत में लिया गया है.
सीबीआई ने 9 मई को रघुवंशी के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की थी.
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).