मथुरा। वात्सल्य ग्राम स्थित प्रेमवती गुप्ता नेत्र चिकित्सालय में रोटरी क्लब ऑफ मुम्बई, होराईजन के सौजन्य से दो दिवसीय नि:शुल्क मोतियाबिंद शल्यचिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मथुरा वृंदावन के साथ फिरोजाबाद, अलीगढ़, फर्रुखाबाद, आगरा, कासगंज, एटा, मैनपुरी, बदायूं, पीलीभीत आदि जनपदों से आये 291 मोतियाबिंद रोगियों का सफल ऑपरेशन मुंबई के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्याम अग्रवाल के नेतृत्व में डॉ विशाल राठौर, डॉक्टर जुगल साह, डॉक्टर आनंद जयपुरिया, डॉक्टर अनुज बाहुवा, डॉक्टर आरती अग्रवाल, डॉक्टर राहुल जैन, डॉक्टर मयूर अग्रवाल, डॉक्टर सौरभ रामुका, डाक्टर विशाल उत्पल आदि की टीम ने सफलता के साथ किया। 

समापन समारोह में समारोह के मुख्य अतिथि डॉक्टर राधावल्लभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मथुरा ने कहा कि मरीज की सतर्कता से आंख की रोशनी को बचाया जा सकता है। जब व्यक्ति को धुंधला दिखाई दे वह तभी आंखों के डॉक्टर को अपनी आंखें यदि दिखा देता है तो उसकी आंखों की रोशनी वापस आ सकती है। अधिकांश लोग मोतिया पक जाने के बाद डॉक्टर के पास जाते हैं ऐसी स्थिति में आंख की रोशनी को खतरा हो जाता है अधिकांश लोगों की रोशनी वापस नहीं आती। वात्सल्य ग्राम में साध्वी ऋतंभरा जी के नेतृत्व में लगने वाले शिविर में मोतियाबिंद के ऑपरेशन सफलतम और अत्याधुनिक मशीनों द्वारा किए जाते हैं जिससे लोगों की रोशनी सुरक्षित रहती है तथा वापस आ जाती है  इसके लिए दीदी मां बधाई के पात्र हैं।

रोटरी आई.पी.डी. जी. नीरव अग्रवाल ने रोटरी क्लब के सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला और कहा कि रोटरी क्लब समय-समय पर चिकित्सा सेवा शिविर लगाकर सदैव समाज की सेवा में कार्य करता रहता है। प्रेसिडेंट मुंबई सुनील भंडारी ने डॉक्टरों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वात्सल्य ग्राम में नेत्र शिविर लगाकर के मन को संतुष्टि मिली है क्योंकि यहां की व्यवस्थाएं उत्तम प्रकार की हैं। 

प्रेसिडेंट मथुरा नरेश बर्मन ने कहा कि वात्सल्य ग्राम के सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब सदैव खड़ा है। इस अवसर पर मुंबई की दीपा केसवानी ने 34 लाख की फेको मशीन वात्सल्य ग्राम को दान की। वात्सल्य निर्झर के सम्पादक देवेन्द्र शुक्ल ने डॉ० श्याम अग्रवाल के जीवन पर प्रकाश डाला। अन्त में औषधि और चश्मा वितरण के साथ शिविर सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर महेश खंडेलवाल, राजेश पांडेय, मीनाक्षी अग्रवाल, बाल जी चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे। शिविर में रमाकांत शर्मा महेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, मीनू एवं वैशिष्टम परिवार का विशेष योगदान रहा। रोटरी आई पी.पी श्री विनोद अग्रवाल मुंबई ने सभी का आभार व्यक्त किया, संचालन डॉक्टर उमाशंकर राही ने किया।
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).