दिल्ली से सटे खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड में बुधवार को चौथी गिरफ्तार हुई है। पुलिस सूर्या हत्याकांड के चौथे आरोपी सारिक मेवाती को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से फरार चल रहे सारिक मेवाती पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस जांच में सामने आया था कि वारदात में असद, नवाब, फरहान, अतीक और सारिक मेवाती समेत कई लोग शामिल थे। घटना के बाद मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था, जबकि उसके पिता नवाब, फरहान और अतीक को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसके बाद से सारिक मेवाती फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस अधिकारियों ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 
आरोपी सारिक ने स्वीकार किया अपना गुनाह
खोड़ा पुलिस लगातार सारिक की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इंदिरापुरम अंडरपास के पास नहर पटरी से सारिक मेवाती को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी खोड़ा कॉलोनी के नवनीत विहार का रहने वाला है और उसका मूल निवास अलीगढ़ जिले के छर्रा क्षेत्र में बताया गया है। पुलिस पूछताछ में सारिक मेवाती ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने साथियों असद, फरहान, अतीक और असद के पिता नवाब के साथ मिलकर सूर्या पर चाकुओं से हमला किया था। पुलिस अब उससे घटना से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। 
बकरीद के दिन सूर्या चौहान की हत्या हुई थी
बता दें कि 28 मई को बकरीद के दिन असद अपने दोस्तों के साथ सूर्या चौहान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। हत्या इतनी बेरहमी से की गई थी कि सूर्या की आंतें बाहर आ गई थीं। सूर्या की हत्या के बाद से खोड़ा में माहौल तनावपूर्ण हो गया था। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी।
रविवार को पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था असद
रविवार तड़के को गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी असद का एनकाउंटर कर दिया था। वहीं, इससे पहले तीन अन्य आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी थी। इसके अलावा जिस मकान में असद रहता था। उस मकान पर नोटिस चस्पा किया गया था। जांच के बाद अगर मकान का निर्माण अवैध पाया जाता है तो बुलडोजर कार्रवाई हो सकती है। 
विजयनगर के कब्रिस्तान में दफन हुआ असद
असद का शव गाजियाबाद के विजयनगर स्थित कबिस्तान में गुपचुप तरीके से दफना दिया गया है। उसके जनाजे को कंधा देने के लिए असद के चाचा और मौसा समेत केवल तीन लोग शामिल हुए। कब्रिस्तान में असद के शव दफनाने के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।
6 अन्य का भी एनकाउंटर होना चाहिए
वहीं, बुधवार को सूर्या चौहान की मां ने बाकी आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है। सूर्या की मां ने कहा कि अभी हमारा इंसाफ पूरा नहीं हुआ है। अभी केवल एक का एनकाउंटर हुआ है, 6 बाकी हैं। उन 6 आरोपियों का भी एनकाउंटर होना चाहिए। साथ ही इन सातों के घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).