अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने लास वेगास में डेमोक्रेटिक पार्टी के एक प्रोग्राम में ईरान पर अमेरिकी-इजराइल के संयुक्त हमलों की सार्वजनिक मंच से खुलकर निंदा की है। हैरिस ने तेहरान पर हमलों की निंदा करते हुए बकवास कहा है। इस पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। 
हैरिस ने 11 अप्रैल को नेशनल एक्शन नेटवर्क कॉन्फ्रेंस में चेतावनी देते हुए कहा था कि ईरान के साथ जंग, नाटो पर ट्रंप के हमले और अन्य विदेश नीति संबंधी डिसीजन विश्व में अमेरिका की स्थिति को कमजोर किया हैं। इसके साथ ही हैरिस ने ट्रंप को साजिश का सरगना करार दिया। हमलों को हैरिस ने अमेरिकी हितों के खिलाफ बताया और कहा कि ट्रंप की यह कार्रवाई घरेलू मुद्दों से ध्यान भटकाने की एक सोची समझी साजिश है। हैरिस ने हमलों को लेकर कहा अमेरिकी लोग तेहरान पर हमले नहीं चाहते। उन्होंने आगे कहा इन हमलों को कांग्रेस की मंजूरी नहीं मिली और अगर मिल भी जाती, तब भी इसे शुरू नहीं किया जाना था। हैरिस ने कहा वह एक गिरोह के सरगना की तरह व्यवहार करते हैं। आप पूर्वी यूरोप को लीजिए, मैं पश्चिमी गोलार्ध को लूंगा और हम इसे आपस में बांट लेंगे, हैरिस के मुताबिक इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप को ईरान संघर्ष में जानबूझकर घसीटा है। हैरिस का कहना है कि ईरान पर हमलों के फैसलों से अमेरिका की साख पर बट्टा लगा है।
अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति वह पूरी तरह तबाह कर देने की बात कर रहे थे, यह सब सिर्फ बकवास है। हैरिस इससे पहले भी कई मौकों पर ईरान पर हो रहे हमलों को बकवास बता चुकी है। अप्रैल-मई 2026 में ईरान के साथ चल रहे संघर्ष को लेकर यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन की कड़ी आलोचना कर चुकी है। ट्रंप ने राष्ट्रपति ट्रंप पर नेतन्याहू के प्रेशर में आकर अमेरिका को एक अवांछित युद्ध में धकेलने का आरोप लगाया है। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).