पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे अगले हफ्ते भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते तीन दिनों के लिए अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं. वे 21 से लेकर 23 सितंबर तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे.
अपने अमेरिका दौरे में प्रधानमंत्री क्वाड नेताओं के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इस सम्मेलन की मेज़बानी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन करेंगे.
क्वाड नेताओं के इस सम्मेलन में नरेंद्र मोदी के अलावा ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंटनी अल्बनीज़ और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भी हिस्सा लेंगे.
यह क्वाड नेताओं का चौथा शिखर सम्मेलन है. इस सम्मेलन में नेता पिछले एक साल के हुए कामों की प्रगति की समीक्षा करेंगे. इंडो-पैसिफिक यानी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देशों के विकास लक्ष्यों को पूरा करने में सहायता करने के लिए आने वाले वर्ष के लिए एजेंडा तय करेंगे.
साल 2025 में होने वाले क्वाड सम्मेलन की मेज़बानी भारत करेगा. भारतीय विदेश मंत्रालय ने ये जानकारी मंगलवार को दी. क्वाड समूह में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं.
पीएम मोदी का क्या कार्यक्रम है?
पीएम मोदी 22 सितंबर को न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे.
अमेरिका में स्थित विभिन्न कंपनियों के सीईओ से बात करेंगे. 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).