ऑपरेशन सिंदूर से ही पाकिस्तान और समर्थक आतंकवादी दहशत में हैं। आलम ये है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई भारतीय और बलूचों से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स की 24 घंटे निगरानी कर रही है।
पूर्व रॉ एजेंट लकी बिष्ट ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि पाकिस्तानी सेना की घबराहट आप सब मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देख चुके हैं, जब DG ISPR अहमद शरीफ चौधरी खुद मीर यार बलोच जैसे अकाउंट्स की लिस्ट लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे।

भारतीय और बलूच अकाउंट्स की जासूसी कर रही ISI
लकी बिष्ट ने दावा किया कि पाकिस्तान की ISI की 'DG Technical' और ISPR की 'ब्रावो डिवीजन' 24 घंटे उन इंडियन और बलूच अकाउंट्स की जासूसी कर रही है जो पाकिस्तान की हकीकत दुनिया को दिखा रहे हैं। यह उनके गिरते मनोबल और खौफ का साफ सबूत है।
बलूचिस्तान में असंतोष
 #LuckyBisht ने कहा क‍ि  बलूचिस्तान लंबे समय से असंतोष और विवादों का केंद्र रहा है। वहां से उठने वाली आवाज़ें जब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचती हैं, तो पाकिस्तान की संस्थाएं अक्सर उन्हें दबाने या कंट्रोल करने की कोशिश करती हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया अब उनके लिए 'खतरे' के रूप में देखा जाने लगा है। 
पहलगाम हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर
पिछले साल 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या की थी। इसके बाद भारतीय सेनाओं ने आतंकवादियों के खात्मे के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत पाकिस्तान और पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर हमले किए गए। सेना के मुताबिक इन हमलों में सौ से अधिक आतंकवादी मारे गए। सेना द्वारा किए गए इस ऑपरेशन की जानकारी राष्ट्रपति को दी गई है।
भारतीय सेना ने केवल आतंकवादियों और आतंकवादी ठिकानों को अपना निशाना बनाया था। इस दौरान पाकिस्तान के किसी भी सैन्य या नागरिक ठिकाने पर हमले नहीं किए गए। लेकिन पाकिस्तान आतंकवादियों के समर्थन में खड़ा हुआ और पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सैन्य और नागरिक ठिकानों को टारगेट करने की कोशिश की। हालांकि भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तान के सभी हमलों को विफल कर दिया। इतना ही नहीं भारतीय सेना के जवाबी हमले में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ा, उसकी एयर डिफेंस प्रणाली को भारतीय सेनाओं ने ध्वस्त कर दिया। पाकिस्तानी सेना अपने कई एयरबेस की भी रक्षा नहीं कर सकी। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).