विश्व कप में भारत से पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर PCB के पूर्व चेयरमैन रमीज रजा काफी भड़के हुए नजर आए। उन्होंने आईसीसी के एक पॉडकास्ट में पाकिस्तान टीम को जमकर लताड़ लगाई।
भारत के हाथों मिली शर्मनाक हार के बाद पूर्व विश्व कप विजेता रमीज रजा ने पाकिस्तान टीम को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि यह हार पाकिस्तान को दुख पहुंचाएगी, क्यों कि वे भारत को टक्कर तक नहीं दे सके।
बाबर आजम पाकिस्तान टीम की कप्तानी 4-5 सालों से कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद टीम को जीत नहीं दिला सके। कम से कम विरोधी टीम के खिलाफ जीत नहीं दिला सकते तो लड़ो तो। हालांकि भारत के लिए भी मैच आसान नहीं रहा, क्यों कि उनके इमोशन जुड़े हुए थे।
भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से चटाई धूल
गौरतलब है कि पाकिस्तान टीम की तरफ से पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान बाबर और मोहम्मद रिजवान के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। बाबर ने 50 रन और रिजवान ने 49 रन बनाए। शफीक ने 20 रन बनाए और इमाम ने 36 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली और भारत को जीत दिलाई। 
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).