रिपोर्ट : LegendNews
कोविड-19 के दौरान लापरवाही बरतने पर ब्रिटेन के पूर्व पीएम से होगी पूछताछ
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से कोविड-19 महामारी को उन्होंने कैसे हैंडल किया, इसे लेकर दो दिनों की पूछताछ होगी और यहां वो अपने बचाव में तर्क देंगे.
उम्मीद है कि जॉनसन पूछताछ में माफी मांगेंगे और स्वीकार करेंगे कि उनकी सरकार ने महामारी के दौरान गलतियाँ की हैं.
लेकिन जॉनसन के करीबी सूत्रों का कहना है कि वह तर्क देंगे कि उन्होंने कई ऐसे ज़रूरी फ़ैसले लिए जिससे लोगों की जान बच गई.
पूछताछ के दौरान जॉनसन के पूर्व सहयोगियों ने कोविड के दौरान उनके कामकाज क भारी आलोचना की है.
उनके पूर्व संचार निदेशक ली कैन ने कहा है कि महामारी जॉनसन के "स्किल सेट" के हिसाब से एक "गलत क्राइसिस" थी, उन्होंने ये भी कहा है कि ज़रूरी फ़ैसलों में देरी की गई.
सरकार के पूर्व मुख्य वैज्ञानिक सलाहकारसर पैट्रिक वालेंस ने कहा है कि जॉनसन वैज्ञानिक डेटा को "समझ नहीं" पा रहे थे.
Compiled: Legend News

Recent Comments