रिपोर्ट : LegendNews
यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए अब एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड भी होगा जरूरी
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स को सिर्फ एडमिट कार्ड ही नहीं बल्कि एक और कागज लेकर जाना होगा। परीक्षा केंद्रों पर एंट्री के लिए नया नियम लागू किया गया है। बोर्ड के निर्देशों के अनुसार अब परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के लिए केवल एडमिट कार्ड ही नहीं बल्कि एक और डॉक्यूमेंट ले जाना होगा। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ-साथ आधार कार्ड की कॉपी देखने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
इसलिए है यह नया नियम
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यह फर्जी स्टूडेंट्स को रोकने के लिए लिया गया है। अब यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र अगर अपना आधार कार्ड साथ नहीं ले जाते हैं तो उन्हें परीक्षा में प्रवेश में दिक्कत आ सकती है। यह नियम परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा रोकने और परीक्षाओं की सही तरीके से आयोजित करने के लिए लागू किया गया है। बोर्ड अधिकारियों का मानना है कि आधार कार्ड को अनिवार्यता से नकल और धोखाधड़ी भी खत्म हो जाएगी।
पहले से ही बनी है छात्रों की अपार आईडी
परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की अपार आईडी पहले से ही बनी हुई है और यह आधार कार्ड से लिंक है। ऐसे में स्टूडेंट्स को समस्या नहीं आएगी। प्रवेश पत्र के साथ एडमिट कार्ड लाने वाले स्टूडेंट्स आसानी से एंट्री कर सकेंगे। बता दें कि इस बार बोर्ड ने नकल रोकने के लिए भी कड़े कदम उठाए हैं। आंसर शीट में हेरफेर और अदला-बदली रोकने के लिए कई नए सुरक्षा फीचर्स लागू किए गए हैं।
18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक होंगी परीक्षाएं
2026 में UP बोर्ड परीक्षाओं में 52 लाख से ज्याद छात्र शामिल हो सकते हैं। बोर्ड के नए नियम से अधिकारियों को उम्मीद है कि सभी छात्रों के लिए एक निष्पक्ष और सुरक्षित माहौल बनेगा। UP बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक होंगी।
-Legend News

Recent Comments