दुनिया के सबसे बड़े सम्मानों में से एक ऑस्कर्स का इंतजार दुनियाभर के लोगों को रहता है. इस प्रतिष्ठित सम्मान को शुरू हुए लगभग एक सदी बीत गई है और अब इस समारोह में आयोजकों ने कुछ बड़े बदलाव को न्योता दिया है. साल 2026 की ऑस्कर सेरेमनी सफलतापूर्वक हुई और अब 2027 की तैयारी चल रही है जो ऑस्कर्स का 99वां संस्करण होगा. लेकिन इस अवॉर्ड शो के 100 साल पूरे होने से पहले ही उसमें कुछ बदलाव भी होने जा रहे हैं. आइए जानते हैं कि ये बदलाव क्या हैं. 

ऑस्कर्स ने कुछ खास कैटेगरीज में बदलाव किए हैं और कुछ नियमों को ढील भी दी है. इन नियमों की वजह से कलाकारों को वो मिलेगा जिसे वे डिजर्व करते हैं और सख्त नियमों की वजह से वंछित रह जा रहे थे. आइए जानते हैं कि ऑस्कर्स में हुए ये 3 बड़े बदलाव कौन से हैं और इससे भारत को क्या फायदा होगा.

पहला नियम- एक्टिंग कैटेगरीज में बदलाव
ऑस्कर्स के नियमों में सबसे बड़ा बदलाव ये है कि अब कोई भी एक्टर किसी एक कैटेगरी में एक से ज्यादा बार भी नॉमिनेट किया जा सकता है. ऑस्कर्स ने पहले ये सुविधा नहीं दी थी. पहले कोई कलाकार किसी भी एक कैटेगरी में सिर्फ एक ही बार नॉमिनेट हो सकता था. लेकिन अब दो बार भी उसे नॉमिनेट किया जा सकता है. मान लीजिए कि किसी साल किसी एक्टर की 2 बेस्ट परफॉर्मेंस हैं और दोनों को अच्छे वोट मिले हैं तो उस पर्टिकुलर कैटेगरी में उस एक्टर की दोनों फिल्मों को शामिल किया जा सकता है.

दूसरा नियम- AI के सहारे अवॉर्ड नहीं
ऑस्कर्स के दूसरे नियम की ओर गौर करें तो ये टैक्नोलॉजी पर आधारित है. आजकल फिल्मों में कई मौकों पर एआई का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसा चीजों को एडवांस दिखाने के लिए या किसी कमी को पूरा करने के लिए किया जाता है. पहले ऐसी परफॉर्मेंसेज को भी ऑस्कर में अवॉर्ड के लिए शामिल किया जाता था. लेकिन अब नया नियम कहता है कि ऐसा मुमकिन नहीं है. एआई इन्फ्ल्यूएंस्ड एक्टर्स और राइटर्स या किसी परफॉर्मेंस को भले कितना भी अप्रिसिएट किया जाए लेकिन ऐसी परफॉर्मेंसेज को ऑस्कर्स की कैटेगरी में नॉमिनेट नहीं किया जा सकता है.

तीसरा नियम- कैटेगरी डबल नॉमिनेशन से भारत को फायदा
ऑस्कर्स द्वारा किए गए बड़े बदलावों में एक बदलाव बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगरी में भी किया गया है. ये बदलाव बताता है कि अब कोई भी देश अपनी ऑफिशियल सलेक्शन कमिटी की तरफ से एक से ज्यादा फिल्मों को ऑस्कर्स में सबमिशन के लिए भेज सकता है. जबकी पहले ऐसा नहीं था. पहले किसी भी देश की एक फिल्म ही किसी कैटेगरी में ऑस्कर के लिए सबमिट की जा सकती थीं. लेकिन अब दो फिल्मों को भी एक ही कैटेगरी में नॉमिनेशन के लिए सबमिट किया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तब तो ये भारत के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं होगा.
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).