रिपोर्ट : LegendNews
TCS की घटना के बाद महिलाओं की सुरक्षा हेतु हिन्दू जनजागृति समिति ने सौंपा ज्ञापन
मथुरा। नासिक (महाराष्ट्र) स्थित 'टीसीएस' (TCS) जैसी प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी में अनेक हिंदू महिला कर्मचारियों के साथ हुए यौन शोषण, धर्मांतरण के लिए दबाव, जबरन गोमांस खिलाने और नमाज पढ़ने के लिए मजबूर करने की जो भयावह घटनाएं सामने आई हैं, वह केवल एक स्थान का मामला नहीं है। यह एक राष्ट्रव्यापी ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का हिस्सा हो सकता है। इस गंभीर विषय को लेकर हिंदू जनजागृति समिति द्वारा मथुरा के सिटी मजिस्ट्रेट तथा डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ऑफिस में ज्ञापन सौंपा गया ।
क्या है मामला?
नाशिक की कंपनी में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहां हिंदू युवतियों को प्रेम जाल (लव जिहाद) में फंसाना, उन पर मजहबी रीति-रिवाज थोपना और विरोध करने पर प्रताड़ित करने का संगठित तंत्र कार्यरत था। समिति का मानना है कि यह षड्यंत्र मुंबई, दिल्ली, रांची और धनबाद जैसे बड़े शहरों की आई. टी. और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में भी फैला हो सकता है, जहां 'स्लीपर सेल' सक्रिय हो सकते हैं।
हिंदू जनजागृति समिति की प्रमुख मांगें
नासिक के इस 'कॉर्पोरेट जिहाद' के तार देश के अन्य किन शहरों और कंपनियों से जुड़े हैं, इसकी एन आई ए (NIA) या केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से गहन जांच हो। देश की सभी आईटी और बहुराष्ट्रीय कंपनियों का तत्काल 'विशेष सुरक्षा एवं धार्मिक भेदभाव विरोधी ऑडिट' करने का आदेश सरकार दे। जिस कंपनी में हिंदू महिलाओं की अस्मत सुरक्षित नहीं है और जहां 'धार्मिक आतंक' फैलाया जा रहा है, ऐसी कंपनियों का व्यवसायिक लाइसेंस रद्द कर उन्हें तत्काल बंद किया जाए।
- Legend News

Recent Comments