रिपोर्ट : LegendNews
सूर्या मर्डर केस के बाद खोड़ा कालोनी में सर्च अभियान, 1600 बदमाश रडार पर, 3 मदरसे सील
नई दिल्ली। गाजियाबाद जिला प्रशासन ने खोड़ा कालोनी में मदरसों पर सीलिंग की कार्रवाई की है, जो दस्तावेज में पंजीकृत नहीं थे. जिनके पास दस्तावेज नहीं थे और प्रशासन की टीम उनके लगातार दस्तावेजों की जांच कर रही है. सूर्या हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और अपराधियों के सत्यापन का अभियान लगातार चलाया जा रहा है. मौके पर पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड और जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ खुद मौजूद हैं और हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं.
गाजियाबाद। खोड़ा कॉलोनी में सूर्या चौहान हत्याकांड (Surya Chauhan Case) के बाद गाजियाबाद पुलिस और जिला प्रशासन लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहा है. खोड़ा इलाके में अपराधियों के सत्यापन अभियान का आज दूसरा दिन रहा, जहां पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड और जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ खुद मौके पर पहुंचे.
इस दौरान पुलिस ने अपराधियों का वेरिफिकेशन किया तो वहीं जिला प्रशासन ने तीन मदरसों पर सीलिंग की कार्रवाई भी की. यहां भारी पुलिस बल पूरे खोड़ा में जगह-जगह पेट्रोलिंग कर रहा है और पुराने बदमाशों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है. इससे वहां असामाजिक तत्वों में खौफ है.
गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन का संयुक्त अभियान लगातार जारी है. सूर्या हत्याकांड के बाद सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए बड़े स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक करीब 1601 अपराधियों का सत्यापन किया जा रहा है. वह इस समय कहां पर है, उन्होंने अपनी इलीगल संपत्ति तो जमा नहीं कर रखी है? सब वेरिफाई किया जा रहा है.
इसी अभियान के तहत जिला प्रशासन ने तीन मदरसों पर सीलिंग की कार्रवाई की. इन मदरसों के पास पंजीकृत दस्तावेज़ नहीं थे. पहला मदरसा रहमानिया, दूसरा सुलताना अलअरफीन मदरसा और तीसरा तालीमत उलूम मदरसा प्रशासन द्वारा सील किया गया. कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा.
पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ और जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने मौके पर पहुंचकर पूरे अभियान का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. साहिबाबाद क्षेत्र में भी पुलिस द्वारा वेरिफिकेशन ड्राइव चलाई गई, जहां कई अपराधियों के हाथों में बैनर दिखाई दिए जिन पर लिखा था- हम अपराध नहीं करेंगे.
-Legend News

Recent Comments