रिपोर्ट : LegendNews
दिल्ली में अब बाढ़ का ख़तरा, लगातार बढ़ रहा है यमुना नदी का जलस्तर
देशभर में हो रही तेज़ बारिश के बीच दिल्ली में अब बाढ़ का ख़तरा पैदा हो गया है. यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और मंगलवार को ये ख़तरे के निशान को पार कर जाएगा.
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा है कि उनकी सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए तैयारी कर रही है.
समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "यमुना में तेज़ी से पानी आ रहा है. कल सुबह क़रीब 45 हज़ार क्यूसेक पानी हर घंटे छोड़ा जा रहा था. ये अब क़रीब तीन लाख क्यूसेक प्रति घंटा हो गया है. इस पानी को आने में 36 से 48 घंटे का समय लगता है, तो हमें लगता है कि कल सुबह 10 से 11 बजे तक यमुना का पानी डेंजर लेवल तक पहुंच जाएगा."
पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण दिल्ली समेत देश के कई शहरों में सड़कों पर पानी जमा हुआ है. हिमाचल प्रदेश में भारी तबाही हुई है.
Compiled: Legend News

Recent Comments