पंजाब में बाढ़ से हाहाकार मचा है। बॉलीवुड और पंजाबी कलाकारों ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। इस लिस्ट में अब सलमान खान का नाम भी शामिल है। उनके फाउंडेशन की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पांच नांव भेजी गई है। ये भी खबर है कि वो गांवों को भी गोद लेंगे। वहीं, सोनू सूद भी खुद वहां का दौरा करने पहुंचे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की हैं।
जानकारी के अनुसार पंजाब टूरिज्म के चेयरमैन दीपक बाली ने बाढ़ से प्रभावित फिरोजपुर गांव का दौरा किया और सलमान खान के एनजीओ की तरफ से भेजी गईं 5 नावों को प्रशासन को सौंप दिया। 2 नाव को फिरोजपुर बॉर्डर पर जिला प्रशासन को सौंपा गया, जबकि बाकी तीनों को पूरे राज्य में रेस्क्यू ऑपरेशन में इस्तेमाल किया जाएगा। 
सलमान कई गांव को लेंगे गोद
दीपक बाली ने ही बताया कि जब हालात नॉर्मल हो जाएंगे, तब सलमान खान की फाउंडेशन 'बीइंग ह्यूमन' हुसैनीवाला से सटे कई गांव को गोद लेगी और उनका फिर से विकास करने में योगदान करेगी। 
सोनू सूद ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'पंजाब के साथ, हमेशा के लिए। हम जमीन पर थे। हमने नुकसान देखा, दिल टूटा और वो ताकत भी जो थमने का नाम नहीं ले रही थी। गांव पानी में डूबे, जिंदगियां उजड़ीं, लेकिन उम्मीद अब भी कायम है। पंजाब को जो भी चाहिए, हम यहां हैं। मदद करने के लिए। पुनर्निर्माण के लिए। घाव भरने के लिए- साथ मिलकर।'
अक्षय कुमार ने की 5 करोड़ की मदद
बाढ़ से जूझ रहे पंजाब की अक्षय कुमार ने भी मदद की है। उन्होंने 5 करोड़ रुपये की मदद का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राहत सामग्री खरीदने के लिए ये राशि दी है। अक्षय के अलावा रणदीप हुड्डा जैसे स्टार्स भी सामने आए हैं। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).