केदारनाथ धाम में भक्तों का तांता लगा है। भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने जो पहुंच रहा है उसे अब बर्फबारी भी देखने को मिलेगी। आज यानी की 15 अक्टूबर को इस सीजन की पहली बर्फबारी केदारनाथ में हुई है। 
विगत 25 अप्रैल को कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ धाम में भक्तों का तांता लगा हुआ था। आज नवरात्र के पहले दिन केदारनाथ धाम में बर्फ के फाहे पड़े हैं। मौसम पिछले कई दिनों से यहां खराब हो रहा था और आज से बर्फबारी भी शुरू हो गई है। 
सीजन की पहली बर्फबारी
रविवार को बाबा केदार के धाम में बर्फबारी हुई और इसकी वीडियो भी सामने आई। बर्फबारी के बीच श्रद्धालु यहां बाबा केदार के जर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बर्फबारी से मौसम और ठंडा हो गया है। 
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).