रिपोर्ट : LegendNews
आखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन कि जिला कार्यकारीणी कि प्रथम बैठक
मथुरा। आखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन कि जिला कार्यकारीणी कि प्रथम बैठक स्थानीय होटल में आयोजित कि गयी जिसमें उपस्थित ब्रज क्षेत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिभानु गर्ग, चैयरमेन योगेन्द्र गोयल व उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल द्वारा सर्वसम्मति से आशुतोष गर्ग को जिलाध्यक्ष व सी.ए विपिन अग्रवाल व वैभव अग्रवाल पार्षद को जिला महामंत्री मनोनीत करते हुऐ जिले कि पाँचो विधानसभा को प्रतिनिधित्व देते हुए जिला कार्यकारीणी कि घोषणा करते हुए तहसील व ब्लाक स्तर तक समाज को संगठीत कर शीघ्र हि युवा व महिला इकाई का गठन करने को आहवान किया।
उपापित ब्रज क्षेत्र चैयरमेन योगेन्द्र गौयल ने कहा कि आगामी 10 अक्टूबर को सम्मेलन ब्दारा दिल्ली के राम-लीला मैदान में महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई जायेगी जिसमें डिल्ली प्रदेश कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित सभी शीर्ष नेतृत्व व केन्द्रीय मत्रियों सहित विभिन्न राज्यों के मंत्री व समाज के गणमान्य नागरीक मौजूद रहेगे।
उपस्थित बज क्षेत्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिभानु गर्ग ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयो को बधाई देते हुए समाज के अन्तिम व्यक्ति तक को सम्मेलन से जोडकर शसक्त सगंठीत संगठन के माध्यम से सेबा कार्य करने व महाराजा अग्रसेन के आदर्श पर चलने का आहवान किया।
उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल ब्दारा संगठन के विस्तार व बिषय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पचास बर्षों से भी अधिक समय से सम्मेलन सम्पूर्ण भारत बर्ष के साथ हि विदेशो में भी समाज को संगठित कर रहा है अब मथुरा मैं सगठन शसक्त होगा।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशुतोष गर्ग द्वारा नवीन टीम कि घोषणा करते हुऐ पराग गुप्ता, योगेश अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, प्रतुल गगल, अखिल अग्रवाल को उपाध्यक्ष, सीए विपिन अग्रवाल व वैभव अग्रवाल पार्षद को महामंत्री, सोनू हाथी गौरव अग्रवाल, सौरभ गर्ग नितिन अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, कृष्ण गोपाल अग्रवाल मंत्री, भूपेंद्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष व दीपक सिंघल को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया व कहा कि अब शीघ्र ही मंडल व तहसील स्तर तक सम्मेलन का विस्तार किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों व वृज क्षेत्र के अधिकारियों का दुपट्टा उड़ाकर स्वागत किया गया व कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी के छवि चित्र पर दीप जला व माला पहनाकर किया गया।
बैठक का संचालन संयुक्त रूप से महामंत्री सीए विपुल अग्रवाल व वैभव अग्रवाल पार्षद द्वारा किया गया।
बैठक में भूपेंद्र अग्रवाल, पराग गुप्ता, नितेश अग्रवाल, रवि गर्ग, प्रशांत अग्रवाल, शरद गर्ग, योगेश अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, अमित अग्रवाल, पंकज गुप्ता, प्रतुल गंगल, साकेत अग्रवाल, विष्णु गर्ग, सुनील बजाज, मनोज अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, सजल गर्ग, सौरभ अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, सोनू हाथी उपस्थित रहे।
- Legend News

Recent Comments