बॉलीवुड में 'बदलापुर', 'स्त्री' और 'मिमी' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले मैडॉक फिल्म्स ने जॉन अब्राहम के लीड रोल वाली फिल्म 'तेहरान' का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज करते हुए इसकी शूटिंग शुरू होने की घोषणा कर दी है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। 
जॉन ने शेयर किया टीजर
बताया जा रहा है कि यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। जॉन अब्राहम ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का Tehran First Look शेयर करते हुए लिखा, 'लाइट्स, कैमरा, टाइम फॉर सम ऐक्शन। तेहरान की शूटिंग शुरू।'

इन फिल्मों में दिखेंगे जॉन अब्राहम
John Abraham के लीड रोल वाली फिल्म का डायरेक्शन अरुण गोपालन कर रहे हैं और इसे दिनेश विजन ने प्रड्यूस किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो जॉन अब्राहम पिछली बार फिल्म 'अटैक' में नजर आए थे जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। अब वह जल्द ही फिल्म 'एक विलन रिटर्न्स' में अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में भी नजर आने वाले हैं। 
-एजेंसियां

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).