जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में फायरिंग की घटना में RPF के एक ASI टीकाराम समेत चार लोगों की मौत हो गई है। इस मामले के आरोपी चेतन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फ़िलहाल आरोपी से कड़ी पूछताछ भी की जा रही है। इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जायेगा। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी चेतन सिंह ने अंधाधुंध गोलियां क्यों चलाईं। बहरहाल, इस तरह की भी खबर सामने आई है कि आरोपी चेतन काफी दिन से डिप्रेशन में था। वह मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। उसकी मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक वह बेचैनी का शिकार था। इसके अलावा यह बात भी सामने आई है कि वह अपने ट्रांसफर से भी नाराज था। आरोपी आरपीएफ जवान लोअर परेल आरपीएफ में तैनात था। पहले उसकी पोस्टिंग गुजरात में थी। बाद में उसे मुंबई ट्रांसफर कर दिया गया था। 
जानकारी के मुताबिक परिवार में दिक्कत और तबादले की वजह से चेतन मानसिक तनाव में था। ट्रेन के अंदर पहले चेतन और टीकाराम के बीच में झगड़ा हुआ फिर आरोपी ने मृतक के ऊपर गोली चला दी। सूत्रों के मुताबिक आरोपी जीआरपी के सामने अलग-अलग कहानी बता रहा है। जिसमें डिप्रेशन से लेकर ट्रांसफर तक की बात सामने आ रही है। हालांकि, हकीकत क्या है यह जांच के बाद ही पता चल पायेगा। 
क्या था मामला
मुंबई में आज सुबह जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में फायरिंग से चार लोगों की मौत हो गई। इस फायरिंग में एक पुलिसकर्मी की भी मौत हुई है। यह ट्रेन राजस्थान से मुंबई सेंट्रल आ रही थी। यह फायरिंग सुबह सात बजे के आसपास हुई है। फायरिंग की इस घटना में कुछ यात्री घायल भी बताए जा रहे हैं। इस घटना में को अंजाम देने वाले आरपीएफ जवान को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। यह फायरिंग ट्रेन के बी-5 कोच में हुई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी चेतन सिंह से अपने सहकर्मी एएसआई टीकाराम पर गोली चलाई थी। 
गिरफ्तार आरोपी पुलिसकर्मी एस्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात था। फ़िलहाल सभी शवों को मुंबई के शताब्दी अस्पताल में पोस्टमॉर्टेम के लिए ले जाया गया है। फ़िलहाल जिन यात्रयों की मौत हुई है। उनके परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है।
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).