रिपोर्ट : LegendNews
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की मेडिकल कॉलोनी में गोलीबारी, दो सगे भाई घायल
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की मेडिकल कॉलोनी में मामूली विवाद के बाद रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात दो सगे भाइयों को गोली मारी गई है। दोनों को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मेडिकल कॉलेज में मौजूद हैं।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ. वसीम अली ने बताया कि एएमयू की मेडिकल कॉलोनी में रहने वाले मोहम्मद नदीम, मोहम्मद करीम रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात हैं। बुधवार सुबह 9:30 बजे मेडिकल कॉलोनी में दोनों सगे भाइयों पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने पर दोनों सगे भाई घायल हो गए।
दो आरोपी हिरासत में
एएमयू की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात मोबाइलिंग टीम मौके पर पहुंच गई और दोनों घायल भाइयों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने के साथ अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।
-Legend News

Recent Comments