रिपोर्ट : LegendNews
दिल्ली की आरबीआई बिल्डिंग में आग लगने की खबर, दमकल की 6 गाड़ियां रवाना
दिल्ली की आरबीआई बिल्डिंग में आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां रवाना कर दी गई है। दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को पार्लियामेंट स्ट्रीट स्थित भारतीय रिजर्व बैंक की इमारत में आग लग गई, जिसके बाद अधिकारियों ने छह दमकल गाड़ियां मौके पर भेजीं।
अधिकारी ने बताया कि दोपहर 1 बजकर 05 मिनट पर छत पर लगे सोलर पैनल में आग लगने की सूचना मिली। अधिकारी ने आगे कहा, हमने छह दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी हैं और आगे की जानकारी का इंतजार है।
-Legend News

Recent Comments