मुजफ्फरनगर के स्कूल का वायरल वीडियो शेयर करने के मामले में फ़ैक्ट चेकर और ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर के ख़िलाफ़ बाल संरक्षण अधिनियम (पोक्सो एक्ट) के तहत एफ़आईआर दर्ज की गई है.
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के एक निजी स्कूल में टीचर के कहने पर बच्चों से अपनी ही क्लास में पढ़ने वाले मुसलमान बच्चे को पिटवाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.
ये घटना मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर पुलिस स्टेशन के तहत पड़ने वाले खुब्बापुर गांव की है. पुलिस ने महिला टीचर के ख़िलाफ़ भी FIR दर्ज की है. यही वीडियो मोहम्मद ज़ुबैर ने भी शेयर किया था. 
शिकायतकर्ता ने यही कहते हुए एफ़आईआर दर्ज करवाई है. शिकायतकर्ता का नाम विष्णुदत्त है, जो खुब्बापुर के ही निवासी हैं. 
हालांकि वीडियो को बाद में ज़ुबैर ने डिलीट कर दिया था. पिछले साल एक ट्वीट पर हुई एफ़आईआर के बाद मोहम्मद ज़ुबैर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ़्तार किया था. बाद में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 23 दिन की कै़द के बाद ज़ुबैर को रिहा कर दिया गया था.
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).