रिपोर्ट : LegendNews
फिनलैंड के राष्ट्रपति ने कहा, भारत के साथ अधिक सम्मान और सहयोग दिखाना जरूरी
फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा कि ग्लोबल साउथ, खासकर भारत के साथ, विदेश नीति में अधिक सम्मान और सहयोग दिखाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो अमेरिका इस खेल में हार जाएगा।
स्टब ने कहा कि उनका यह मैसेज यूरोपीय देशों के लिए भी है। उन्होंने चीन के तियानजिन में हुए शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट का भी जिक्र किया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी शामिल थे। स्टब ने कहा कि यह बैठक पश्चिमी देशों को याद दिलाती है कि क्या सब कुछ दांव पर लगा हुआ है।
फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का करीबी माना जाता है। मार्च में फ्लोरिडा के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में सात घंटे लंबे गोल्फ राउंड के दौरान उनकी दोस्ती और गहरी हुई थी।
कुछ रिपोर्टों के अनुसार स्टब उन चुनिंदा यूरोपीय नेताओं में हैं जिनकी राय ट्रम्प पर असर डाल सकती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि छोटे देशों में स्टब की बराबरी का कोई भी नेता नहीं है। उनकी ट्रम्प तक बहुत अच्छी पहुंच है। इतनी ताकत इससे पहले किसी भी छोटे यूरोपीय देश के नेता को नहीं मिली।
-Legend News

Recent Comments