रिपोर्ट : LegendNews
महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान
फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान बुधवार सुबह उज्जैन पहुंचीं। वे महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं। भस्म आरती के बाद उन्होंने गर्भगृह में जाकर शिवलिंग के दर्शन किए। नंदी हॉल में बैठकर करीब आधा घंटे तक मंत्रों का जाप किया।
सारा सुबह 7 बजे होने वाली भोग आरती में भी शामिल हुईं। इसके बाद वे देर तक मंदिर के कोटि तीर्थ के पास ध्यान लगाकर बैठी रहीं। सारा महाकाल मंदिर में तीसरी बार आई हैं। वे इस बार साड़ी में नजर आईं।
पहले भी दो बार कर चुकीं दर्शन
सारा अली खान अपनी आगामी फिल्म 'जरा हटके, जरा बचके' के प्रमोशन के लिए इंदौर पहुंची थीं। इस फिल्म की कहानी भी इंदौर बेस्ड है। इससे पहले भी शूटिंग के दौरान सारा महाकाल मंदिर में दो बार दर्शन के लिए आ चुकी हैं। जनवरी 2022 में वे अपनी मां अमृता सिंह के साथ महाकाल मंदिर आई थीं। तब वे फिल्म 'लुकाछुपी-2' की शूटिंग के सिलसिले में उज्जैन में थीं।
दिसंबर 2021 में भी एक्ट्रेस ने महाकाल के दर्शन किए थे। तब वे फिल्म 'अतरंगी रे' के प्रमोशन में जुटी थीं। यहां से जाने के बाद उन्होंने महाकाल मंदिर में क्लिक किए फोटो अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड किए थे। इसके बाद कई लोगों ने उन्हें मुस्लिम होने के नाते महाकाल मंदिर आने पर ट्रोल किया था।
Compiled: Legend News

Recent Comments