FIFA वर्ल्ड कप के नॉक आउट मुक़ाबले में फ़्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही फ़्रांस ने अंतिम 16 में जगह बना ली है, जहां उसका मुक़ाबला पराग्वे से होगा.
स्वीडन के ख़िलाफ़ मैच में फ़्रांस के किलियन एम्बापे ने दो गोल दागे. इसके साथ ही वे विश्व कप मुक़ाबले के नॉकआउट मैचों में सबसे ज़्यादा गोल करने वाले ख़िलाड़ी बन गए हैं.
दोनों हाफ़ में एक-एक गोल करके एम्बापे ने नॉकआउट मैचों में 10 गोल पूरे कर लिए हैं. वे अब वह इस टूर्नामेंट में गोल्डन बूट की दौड़ में अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी के साथ बराबरी पर हैं.
दोनों ने इस विश्व कप में अब तक छह-छह गोल किए हैं. साथ ही एम्बापे ने वर्ल्ड कप मैचों में सबसे ज़्यादा गोल करने के लियोनेल मेसी के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है. दोनों के अब 18-18 गोल हैं.
मंगलवार को खेले गए एक अन्य मुक़ाबले में नॉर्वे ने आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर आख़िरी 16 में जगह बना ली है. नॉर्वे की तरफ़ से एंटोनियो नूसा और एरलिंग हालेंड ने 1-1 गोल किया जबकि आइवरी कोस्ट की तरफ़ से एकमात्र गोल अमाद डायलो ने किया.  
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).