रिपोर्ट : LegendNews
फीफा वर्ल्ड कप 2026: इंग्लैंड ने मेक्सिको को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में इंग्लैंड ने मेक्सिको को मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। दूसरे हाफ में 10 खिलाड़ियों के मैदान पर होने के बावजूद इंग्लिश टीम मेजबानों पर भारी पड़ती हुई नजर आई। जूड बेलिंगहैम ने इंग्लैंड की ओर से गोल दागने की शुरुआत की थी। फिर उन्हें हैरी केन और जेरेल क्वान्सा का साथ मिला। मेक्सिको अपने घर पर ही हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। यह मुकाबला एस्टाडियो एज्टेका स्टेडियम में खेला गया, जहां मेक्सिको को आखिरी हार साल 2013 में मिली थी।
पहले हाफ में इंग्लैंड का दबदबा
इंग्लैंड बनाम मेक्सिको मुकाबला राउंड ऑफ 16 के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक रहा। इंग्लिश टीम के सामने एस्टाडियो एज्टेका स्टेडियम के हाई एल्टीट्यड से लड़ने की चुनौती थी। जिसका उनके खेल पर कोई असर नहीं दिखा। जूड बेलिंगहैम ने 36वें और 38वें मिनट में लगातार 2 गोल दागकर टीम को 2-0 की मजबूत बढ़त दिला दी। हालांकि मेक्सिको ने 42वें मिनट में जूलियन क्विन्योनेस के गोल से वापसी की उम्मीद जगाई और पहला हाफ 2-1 के स्कोर पर समाप्त हुआ।
10 खिलाड़ियों से दर्ज की जीत
दूसरे हाफ में मैच और भी रोमांचक हो गया। 54वें मिनट में इंग्लैंड के डिफेंडर जारेल क्वांसा को रेड कार्ड दिखाया गया। जिससे टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने को मजबूर हो गई। इसके बावजूद इंग्लैंड ने शानदार जुझारूपन दिखाया और 60वें मिनट में कप्तान हैरी केन ने पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 3-1 कर दिया। मेक्सिको ने हार नहीं मानी और 69वें मिनट में राउल जिमेनेज ने पेनल्टी पर गोल कर अंतर 3-2 कर दिया। अंतिम मिनटों में मेक्सिको ने बराबरी के लिए लगातार हमले किए। लेकिन करने में नाकाम रहे आखिरकार अंइंग्लैंड ने 3-2 की जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली।
मेक्सिको के अभेद किले में लगी सेंध
मेक्सिको को उम्मीद नहीं होगी कि एस्टाडियो एज्टेका स्टेडियम में उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा। इस स्टेडियम में खेले गए 89 मैचों में से सिर्फ 2 में हार का सामना करना पड़ा है और आखिरी हार साल 2013 में आई थी। इसके साथ ही आपको बता दें कि क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड का सामना नॉर्वे से होने वाला है। ब्राजील को मात देकर नॉर्वे ने अगले चरण में जगह बनाई।
-Legend News

Recent Comments