फीफा वर्ल्ड कप के तीसरे स्थान के मुकाबले में बुकायो साका ने हैट्रिक लगाकर इंग्लैंड को फ्रांस पर 6-4 की रोमांचक जीत दिलाई. इस शानदार मुक़ाबले के साथ इंग्लैंड ने 2026 फुटबॉल वर्ल्ड कप में तीसरा स्थान हासिल किया.
सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से दर्दनाक हार के बाद इंग्लैंड ने तीसरे स्थान के मुकाबले में शानदार वापसी की. इस मैच में इंग्लैंड ने बेहद आक्रामक खेल दिखाया. इंग्लैंड ने पहले हाफ़ में ही चार गोल दागकर मुक़ाबले पर अपनी मज़बूत पकड़ बना ली.
शुरुआती 20 मिनट में डेकलन राइस और एज़री कॉन्सा ने इंग्लैंड को बढ़त दिलाई. इसके बाद साका ने दो गोल कर टीम को 4-0 से आगे कर दिया और फ्रांस को भारी दबाव में ला दिया.
दूसरे हाफ में मुक़ाबले का रंग पूरी तरह बदल गया. फ्रांस ने तीन गोल कर वापसी की और बराबरी करने के कई आसान मौक़े भी बनाए, लेकिन उन्हें भुना नहीं सका.
किलियन एम्बापे ने एक गोल पहले और दूसरा गोल ब्रैडली बारकोला (54वें मिनट) के गोल के बाद 66वें मिनट में किया. इसके साथ ही वह 2026 वर्ल्ड कप के गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे पहुँच गए. साथ ही, उन्होंने वर्ल्ड कप इतिहास में 22 गोल के साथ लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ते हुए सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.
87वें मिनट में इंग्लैंड के बुकायो साका ने मालो गुस्टो के जेड स्पेंस पर किए गए फ़ाउल के बाद मिली पेनल्टी को गोल में बदलकर अपनी हैट्रिक पूरी की. साका ने पहला गोल 37वें मिनट में और दूसरा गोल पहले हाफ़ के आख़िरी लम्हों में किया.
इंजरी टाइम के छठे मिनट में उस्मान डेम्बेले ने सटीक शॉट लगाकर फ़्रांस के लिए चौथा गोल किया और स्कोर 5-4 कर दिया.
लेकिन इसके तुरंत बाद 98वें मिनट में जूड बेलिंगहैम ने फ्रांस की रक्षा पंक्ति को भेदते हुए गोल दागा और इंग्लैंड की 6-4 की यादगार जीत पर मुहर लगा दी.
वर्ल्ड कप में इंग्लैंड का पिछले 60 साल में ये सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा. 1966 में इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).