फीफा वर्ल्ड कप के अंतिम 32 नॉकआउट मुकाबले में ब्राज़ील ने जापान को 2-1 से हरा दिया है. इसी के साथ ब्राज़ील अंतिम 16 में पहुंच गया है.
ह्यूस्टन में हुए इस रोमांचक मैच में हाफ़ टाइम तक जापान ब्राज़ील को गोल करने से रोकने में ना सिर्फ़ कामयाब रहा बल्कि एक गोल करके बढ़त भी बना ली. हालांकि, आख़िर के 45 मिनट में ब्राज़ील ने वापसी की और दो निर्णायक गोल दागे.
अगर ब्राज़ील यह मैच हार जाता तो 1966 के बाद यह पहली बार होता, जब वह टूर्नामेंट से इतनी जल्दी बाहर होता.
अंतिम-32 के इस मुक़ाबले में जापान ने ब्राज़ील को काफ़ी हद तक रोके रखा, बढ़त भी हासिल कर ली और टीम काफ़ी सहज नज़र आ रही थी.
मैच देख रहे लोगों के लिए उलटफेर की संभावना काफ़ी वास्तविक लगने लगी थी. इसका कारण है कि ब्राज़ील ने साल 2002 के बाद से वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुक़ाबले में पिछड़ने के बाद कभी जीत हासिल नहीं की थी.
ब्राज़ील की टीम अब तक पांच बार फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप चैंपियन रह चुकी है. उसने आख़िरी बार 2002 का ख़िताब अपने नाम किया था. 
जापान की फुटबॉल टीम ने ब्राजील के खिलाफ गजब का चक्रव्यूह रचा था. जापान ने शुरुआत से ही मिडफील्ड में इतने खिलाड़ी भर दिए कि ब्राजील की टीम के पसीने छूट गए. 
मैच के पहले हाफ में ब्राजील ने बहुत हाथ-पैर मारे लेकिन गोल नहीं कर पाए, उल्टा जापान ने मशहूर समुराइयों की भांति दबे पांव ब्राजील से बीच मैदान गेंद छीनी और 29वें मिनट में गोल कर दिया. 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).