रिपोर्ट : LegendNews
FIFA 2022: ऑनलाइन नीलामी में रखी गईं फुटबॉल से जुड़ी 55 चीजें
FIFA विश्व कप की गोल्ड प्लेटेड प्रतिकृति और दिवंगत डिएगो माराडोना तथा लियोनल मैसी की पहनी हुई जर्सी सहित फुटबॉल से जुडी 55 चीजें ऑनलाइन नीलामी में रखी गई हैं जो महीने की शुरूआत में शुरू हुई है और 22 दिसंबर को समाप्त होगी।
फीफा विश्व कप का अर्जेंटीना और फ्ऱांस के बीच फाइनल रविवार को होने वाला है और आयोजकों ने फुटबॉल के बुखार का फायदा उठाने की कोशिश करते हुए विश्व कप ट्रॉफी की प्रतिकृति दी है। नीलामी के पीछे की अर्जेंटीना कंपनी मैचडे के तीन भागीदारों में से एक याएल रोड्रिग्ज ने एक जूम इंटरव्यू में आईएनएस से कहा, "विश्व कप बुखार का फायदा उठाते हुए हम गोल्ड प्लेटेड विश्व कप ट्रॉफी की हुबहू प्रतिकृति (9,000 डॉलर) और कई राष्ट्रीय टीमों की जर्सियों की नीलामी कर रहे हैं।"
कतर में लियोनल मैसी के जादू को देखते हुए कुछ भाग्यशाली विजेताओं के पास अर्जेंटीना के सुपरस्टार को नजदीक से देखने का मौका होगा। आयोजकों ने इसे गोट्स नीलामी कहा है क्योंकि इसमें खेल के दो महान खिलाड़ी माराडोना और मैसी शामिल हैं जिन्होंने लाखों लोगों को प्रेरित किया है। उनके द्वारा पहनी गयी जर्सियों को नीलामी में रखा गया है।
रोड्रिग्ज ने कहा, "सभी चीजों में मैसी की छह जर्सियां हैं जिसमें एक पर तो मौजूदा विश्व कप में खेल रहे अर्जेंटीना के खिलाड़ियों द्वारा हस्ताक्षरित है। अर्जेंटीना की शर्ट को अर्जेंटीना फुटबॉल संघ के अध्यक्ष क्लाउडियो तापिया को धर्मार्थ कार्य के लिए दिया गया है। नीलामी से होने वाली सारी आय फर्नांडेज हॉस्पिटल में चल रहे कार्यों के लिए दी जायेगी। इस शर्ट को नीलामी में विशेष तरीके से रखा जाएगा और इसकी शुरूआती कीमत 5,500 डॉलर रखी गयी है।"
Compiled: Legend News

Recent Comments
BellaSwon
2025-12-03 12:27:11
All the excitement around rare jerseys and World Cup memorabilia always pops up during big tournaments, and while people follow auctions and collectibles, I usually unwind with something simpler like aviator 1win, a site where the Aviator casino game runs instantly in the browser: you open it, place a quick bet, watch the plane rise, and try to cash out at the right moment, a small burst of adrenaline that doesn’t need anything more than a single tab.