रिपोर्ट : LegendNews
इस्लामाबाद ब्लास्ट पर बोले फ़ारूक़, ये दिखाता है कि हम अल्लाह से कितनी दूर हैं
पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुए बम धमाके पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारूक़ अब्दुल्लाह की प्रतिक्रिया सामने आई है. अब्दुल्लाह ने धमाके पर अफ़सोस व्यक्त किया.
उन्होंने कहा, "ये दिखाता है कि हम अल्लाह से कितनी दूर हैं. हम उस मंज़िल की ओर चल रहे हैं, जिसके लिए जहन्नुम तैयार है."
जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ़्रेंस पार्टी (जेकेएनसी) के प्रमुख फ़ारूक़ अब्दुल्लाह ने आगे कहा, "हर जगह ब्लास्ट हो रहे हैं, कौन-सी जगह बाकी रह गई है. मुझे बताइए मुल्कों की हालत क्या है, जब अल्लाह से दूर हो जाते हैं तो ऐसा ही होता है.:
गौरतलब है कि हाल ही में इस्लामाबाद के तरलाई इलाक़े के इमामबाड़े में धमाका हुआ, इसमें कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई. 160 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं.
पुलिस अधिकारियों ने इसे 'आत्मघाती हमला' बताया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने विस्फोट के ज़िम्मेदारों को सख़्त सज़ा देने की बात कही.
-Legend News

Recent Comments